सोने की तस्करी के मामले में एयर इंडिया के कर्मी और जापानी नागरिक सहित तीन गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 10:51:13 PM
AI personnel, Japanese held for Rs 2.3 cr gold smuggling

नई दिल्ली। करीब 2.3 करोड़ रुपए के सोने की कथित तौर पर तस्करी करने के मामले में एयर इंडिया के एक सुरक्षा अधिकारी, एक जापानी नागरिक सहित तीन व्यक्तियों को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने पिछले दो दिनों में सोने की तस्करी के दो अलग अलग मामलों में तकरीबन आठ किलोग्राम सोना जब्त किया है।

यहां हांगकांग से पहुंचने के बाद एक व्यक्ति को रोका गया जिसके पास जापानी पासपोर्ट था।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से आज जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसके समान और उसकी तलाशी लेने पर एक-एक किलोग्राम की चार सोने की ईंटे बरामद हुईं जिनकी बाजार में कीमत सवा करोड़ रुपए है। इन्हें कमर पर बांधने वाली कपड़े की चार बेल्ट के अंदर छुपाकर रखा गया था।

एक अन्य मामले में दुबई से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद एक भारतीय को रोका गया। उसके पास कथित तौर 1.8 किलोग्राम सोना था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूछताछ के बाद एयर इंडिया के एक सुरक्षा स्टाफ की संलिप्ता का भी पता चला जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.