कांग्रेस की सूची के बाद देहरादून में बवाल, हरीश रावत दो जगह से लडग़ें चुनाव

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 08:04:01 AM
After the chaos of the Congress in Dehradun, Harish Rawat Ldghen election from two places

देेहरादून। उत्तराखण्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जहां कुछ जगहों पर जश्न का माहौल है तो कुछ जगहों पर टिकट न मिलने पर उम्मीद लगाए नेताओं के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। राजधानी देहरादून में भी असन्तुष्ट विधायकों के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा और तोडफ़ोड़ भी की।

उत्तराखंड में आज जैसे ही कांग्रेस की सूची जारी हुई कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में टिकट मिलने से वंचित लोगों ने कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हेाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत एंवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं नें वहां लगे मुख्यंमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के बैनर पोस्टर फाड़ डाले। इनमें सहसपुर से कांग्रेस के बैनर तले चुनाव लड़ चुके आयेन्द्र शर्मा के समर्थक शमिल थे। उधर हरिद्वार में भी पहले खबर आयी की यहां सतपाल ब्रहमचारी को टिकट दिया गया है।

परन्तु बाद में ब्रहमस्वरूव ब्रहमचारी को टिक्ट मिलने से सतपाल समर्थकों ने भी यहां नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह लेाग अपने अपने नेताओं केा टिकट देने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार मुख्यंमंत्री हरिद्वार व किच्छा यानि दो जगह से चुनाव लडग़ेें। जिससे हरिद्वार ग्रामीण सीट अब हॉट सीट हो गयी है। यहां हरीश रावत का मुकाबला भाजपा के वर्तमान विधायक यतीश्वरानंद से है। उसी प्रकार सहसपुर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है। वह टिहरी से लडऩे के इच्छुक थे। परन्तु वहां से पीडीएफ के मंतरीर पसाद नौथानी ने अपना नामांकन भर दिया है।

पीडीएफ कांग्रेस को यहां समर्थन देती आयी है। हालांकि पीडीएफ निर्दलीय विधायको का एक साझा गठबंधन है। जिसका अस्तित्व अब समाप्त हेा चुका है। जिसमें यूकेडी के प्रीतम पंवार भी शामिल है। जबकि पीडीएफ के ही हरीशचन्द्र दुर्गपाल अब कांग्रेस में शामिल हेा चुके हैं। जिन्हे लालकुआं से टिकट दिया गया है। जबकि उत्तराखण्ड में कांग्रेस के बागी विधायकेा केा निष्कासित करने वाले चर्चित रहे विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल केा अल्मोड़ा के जागेश्वर से टिकट दिया गया है। कांग्रेस में हाल में ही शामिल हुई भाजपा की असंतुष्ट नेता सुनीता बाजवा को बाजपुर सुरक्षित सीट से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदिरा हृदयेश जिनकी भाजपा में जाने की चर्चा थी, उन्हें हल्द्वानी से टिकट दिया गया है।

इसी प्रकार भाजपा को साथ छोड़ कर हरीश रावत सरकार का समर्थन कर विधानसभा में कांग्रेस का साथ देने वाले भाजपा के बागी भीमलाल आर्य को भी कांग्रेेस ने टिकट देकर टिहरी जिले की घनसाली विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार हरिद्वार की रूडक़ी सीट से जहां भाजपा ने कांग्रेस के बागी प्रदीप बत्रा केा पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भी वहां भाजपा के असंतुष्ट पूर्व विधायक सरेशचन्द्र जैन को टिकट देकर नहले पर दहला मार दिया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को खटीमा से टिकट दिया गया है।

जहां भाजपा ने आज बचे हुए 6 स्थानों के लिए भी अपनी सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस में अभी भी सात स्थानों पर पेंच फंसा हुआ है। जिस पर माना जा रहा है कि हरीश रावत गुट एंव किशोर उपाध्याय गुट में खींचातान चल रही है। जिसकेा लेकर कांगेस में मचा घमासान अभी खत्म नही हुआ है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.