महिलाओं पर लेख के कारण विवादों में घिरे आदित्यनाथ

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 11:42:48 AM
Adityanath surrounded by controversy due to articles on women

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं पर लिखे एक लेख के मामले में विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने एक लेख में लिखा कि महिलाओं को सुरक्षा की नहीं संरक्षण की आवश्कता है।

इस माममे में कांग्रेस ने उन्हें घेर लिया है। इसके लिए कांग्रेस ने उन पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अपने लेख में आदित्यनाथ ने महिलाओं का अपमान किया है। आदित्यनाथ ने अपने लेख में लिखा है कि स्त्री शक्ति की रक्षा बचपन में पिता करता है, यौवन में पति करता है, बुढ़ापे में पुत्र करता है, इस प्रकार स्त्री सर्वथा स्वतंत्र या मुक्त छोडऩे योग्य नहीं है।

सुरजेवाला ने योगी से इस लेख को अपनी वेबसाइट से तुरन्त हटाने की मांग की है। सुरजेवाला ने योगी के इस लेख को भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी सोच करार दिया। उन्होंने इस लेख के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से योगी आदित्यनाथ की निंदा करने को कहा है।

सुरजेवाला ने इसे महिलाओं के प्रति भाजपा की दोहरी मानसिकता करार दिया है। हिंदी भाषा में लिखे इस लेख का शीर्षक ‘मातृशक्ति भारतीय संस्कृति के संदर्भ में’ है। कांग्रेस के इन आरोपों पर अभी तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.