पत्नी पर तेजाब फेंका

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Apr 2017 04:44:01 AM
Acid throws on wife

संभल उप्र। कोतवाली क्षेत्र में सूरजकुंड गेट के निकट पति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसके हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गये।

क्षेत्राधिकारी वी के सिंह बालियान ने बताया कि सपना कल शाम मंदिर से लौट रही थी। रास्ते में उसके पति राजेश ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि महिला का हाथ और पैर झुलस गये हैं। उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सपना की राजेश से दो साल पहले शादी हुई थी। पति से झगडे के बाद पिछले चार महीने से सपना मायके में रह रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.