एक गलत फैसले ने पैदा किए देश में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात : ममता

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 11:57:57 AM
A wrong decision created an economic emergency-like situation in the country: Mamata

लखनऊ। केन्द्र सरकार के नोटबन्दी के निर्णय के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तानाशाह करार देते हुये आरोप लगाया कि उनके एक गलत फैसले से देश में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गये हैं।

उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी(सपा) के अचानक सहयोग मिल जाने से उत्साहित सुश्री बनर्जी ने कहा प्रधानमंत्री ने तानाशाही पूर्ण रवैय्या अपनाते हुये देश की 125 करोड जनता को पाई पाई के लिये मोहताज कर दिया है। लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलती है।

 नोटबन्दी को लागू करने के लिए काला कानून लाया गया। काली इमरजेंसी लगायी गयी। इसे अघोषित आपातकाल भी कह सकते हैं। सुश्री बनर्जी को सुनने आये लोगों में महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा थी। महिलाओं ने स्विस बैंक जाओ सही कालाधन वापस लाओ, लाइन में लगने वालों के पास क्या कालाधान है, बिना तैयारी नोटबन्दी गलत है गलत है , किसान मजदूर रो रहे हैं, प्रधानमंत्री सो रहे हैं और देश में नोटबन्दी किसान मजदूर पर नाकाबन्दी जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। 
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.