सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 10:08:31 PM
A case of gang rape surfaced

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में लडक़ी से हरियाणा के ही अंबाला जिले में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। फरीदाबाद की यह लडक़ी अंबाला शहर के जंडली में एक महिला के घर पर काम करने वाली लडक़ी अपने फेसबुक फ्रेंड व उसके जीजा के साथ चली गई। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जानकारी मिलने के बाद घर की मालकिन उसे अंबाला ले आई व पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उसका मेडिकल कराया। अभियुक्त गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

कुछ दिन पूर्व फरीदाबाद की एक युवती अंबाला में जंडली में एक महिला के घर आकर काम करने लगी। उसी दौरान उसकी फेसबुक पर सिरसा के सूरज से दोस्ती हो गई। सूरज के बुलाने पर वह रात को बिना किसी को बताए घर से उसके साथ चली गई।

सूरज का जीजा भी साथ था। वे उसे सिरसा ले गए और वहां उसे खाने-पीने की वस्तु में कोई नशीली वस्तु मिलाकर दे दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसकी आंख खुली तो वह बठिंडा में थी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.