अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 5.9 तीव्रता का भूकंप

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 10:08:49 AM
5 9 magnitude earthquake in Andaman and Nicobar Islands

नई दिल्ली। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आज 5.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई ‘नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी’ के अनुसार, सुबह आठ बज कर करीब 21 मिनट पर निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में आए भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था।

बहरहाल, यह भूकंप इतना तेज नहीं था कि सुनामी की चेतावनी जारी की जाए। भारत के पास एक समर्पित सुनामी चेतावनी केंद्र है जो भूकंप आने पर राज्यों और समीपवर्ती देशों को सुनामी के संबंध में अलर्ट जारी करता है।

भूकंप से जान माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है। सुबह पांच बज कर करीब 48 मिनट पर जम्मू कश्मीर के कठुआ में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई थी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.