हाथियों के हमले में 462, बाघों के हमले में 31 लोग मारे गए

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 05:41:30 PM
462 people died in elephants and 31 died in tigers attack

नई दिल्ली। इस वर्ष नवंबर तक हाथियों के हमले के कार दे भर में 462 लोगों की जान गई है जबकि इसी अवधि में बाघों के हमले में 31 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पर्यावर, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल माधव दवे ने आज राज्यसभा को बताया कि वर्ष 2016 में नवंबर तक हाथियों के हमले में 462 लोगों की जान गई है। इनमें सर्वाधिक 118 लोग असम में और 108 लोग पश्चिम बंगाल में मारे गए हैं। वर्ष 2013...14 में हाथियों के हमले में 407 और 2014...15 में 390 लोगों की मौत हुई थी। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016..17 में विभिन्न कार्यों के लिए केंद्रीय प्रायोजित ‘हाथी परियोजना’ के तहत राज्यों को 23 नवंबर तक की स्थिति के अनुसार करीब 15 करोड़ 28 लाख रूपए दिए जा चुके हैं।

दवे ने बताया कि वर्ष 2016 में नवंबर तक बाघों के हमले में 31 लोगों की जान गई है। इनमें सर्वाधिक 18 लोग पश्चिम बंगाल में मारे गए हैं। मध्य प्रदेेश में बड़ों के हमले में छह लोगों की जान गई है। बाघों के हमले में वर्ष 2013...14 में 36 लोग और वर्ष 2014...15 में 34 लोग मारे गए।  

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दवे ने बताया कि 2016..17 में विभिन्न कार्यों के लिए केंद्रीय प्रायोजित ‘बा परियोजना’ के तहत राज्यों को 31 अक्तूबर तक की स्थिति के अनुसार करीब दो अरब 33 करोड़ 56 लाख रूपए दिए जा चुके हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.