मानेसर मारुति प्लांट हादसे में आया फैसला, 31 लोग दोषी करार

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 03:09:34 PM
31 people convicted of Manesar Maruti plant accident case

मानेसर स्थित मारुति प्लांट में 2012 में हुए हादसे और आगजनी के मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 31 लोगों को दोषी करार दिया है। वहीं 117 लोगों को इसी मामले में बरी कर दिया गया है। 

बता दें कि इस उपद्रव के दौरान कंपनी के उस समय एमडी रहे अवनीश कुमार देव की जलने से मौत हो गई थी, वहीं कई घायल हो गए थे। इसके चलते 546 मजदूरों को बर्खास्त कर दिया गया था। 148 लेबर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

मजदूरों ने इस प्लांट में 18 जुलाई 2012 को उपद्रव मचाया था। इस दौरान प्लांट के एक सेक्शन में आग गई थी। इससे तब मैनेजिंग डायरेक्टर रहे देव की जलने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मैनेजमेंट ने 546 मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, करीब एक महीने तक प्लांट में प्रोडक्शन ठप रहा था।

घटना के 12 दिन बाद सभी 148 आरोपियों को चालान पकड़ा दिया गया था, जिनमें मुख्य आरोपी जियालाल समेत दर्जन भर यूनियन नेता शामिल थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.