नकली नोट आपूर्ति करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 05:26:02 AM
3 arrested for supplying fake currency notes

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 100 रुपए के नकली नोटों की आपूर्ति करने के मामले में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि उनके पास से 1.40 लाख रुपए की कीमत के नकली नोट और नोटों की छपाई करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली रंगीन प्रिंटिंग मशीन बरामद की गईं।

इन नकली नोटों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साप्ताहिक बाजारों में वितरित किया जाता था। आरोपी नकली नोटों को छुपाने के लिए उन्हें असली नोटों के बंडल के साथ मिलाते थे, ताकि वे आसानी से इसकी आपूर्ति कर सकें।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध प्रवीर रंजन ने बताया कि दिल्ली में 100 रुपए के नकली नोट वितरित किए जाने का पता चला था, इसलिए दिल्ली में चल रहे इस गिरोह के भंडाफोड़ के लिए टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर वजीराबाद फ्लाईओवर पर दो लोगों को 90,000 रुपए की कीमत के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। उनके तीसरे सहयोगी फजर को भी 50,000 रुपए की कीमत के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.