मुंबई: फ्लैट में नग्नावस्था में मृत मिली 24 वर्षीय महिला डॉक्टर की लाश, रेप के बाद हत्या!

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 04:24:09 PM
24 year old lady doctor found dead in semi nude condition mumbai 

मुंबई। उपनगरीय विले पार्ले में 24 वर्षीय एक महिला डॉक्टर का शव उसके घर पर पड़ा मिला है। संदेह है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट महिला का नग्न शव कल रात उसके आवास पर पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि उसके शव पर जले के भी निशान पाये गये। बॉडी सेमी न्यूड हालत में थी। बॉडी पर जलने और जख्म के गहरे निशान हैं। गले में जींस लिपटी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात का संदेह है कि महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि पीडि़ता कल रात एक पार्टी के लिए निकली थी और अपने कुछ दोस्तों के साथ घर वापस लौटी थी। उन्होंने बताया कि वह तड़के तीन बजे मृत मिली। 

डीसीपी जोन-8 वीरेंदर मिश्र ने कहा, "हम किसी भी एंगल को इग्नोर नहीं कर रहे हैं। अलग-अलग टीम इस मामले में काम कर रही हैं। सीसीटीवी और मोबाइल कॉल डीटेल भी निकाली गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में ब्रेक थ्रू मिलेगा। पुलिस ने बताया कि उसका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.