दिल्ली : अगले 24 से 48 घंटों में कोहरा बढऩे की संभावना

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 06:32:06 AM
दिल्ली : अगले 24 से 48 घंटों में कोहरा बढऩे की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों में कोहरा बढऩे की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में इस समय हवाओं की रफ्तार एक बार फिर से घट गई है और रात के तापमान नीचे आने से कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियां बन गई हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

मौसम विभाग के डायरेक्टर आर विशेन के मुताबिक इन सबके बीच उत्तर-पूर्व से आ रही हवाओं में नमी की मात्रा ज्यादा होने से कोहरे का घनापन बढ़ सकता है। इन स्थितियों में मौसम विभाग की फोरकास्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा पड़ेगा. 13 नवंबर को सुबह शाम का कोहरा रह सकता है और उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।

14 नवंबर को सुबह शाम का कोहरा रह सकता है और उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। 15 नवंबर को रात और दिन दोनों ही तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की संभावना है। 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे और दिन का तापमान 27 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा। इस दिन कोहरे की संभावना ज्यादा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.