22 जनवरी को छात्राओं के लिए 22 कालेजों का शिलान्यास खट्टर

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 01:31:01 AM
22 Colleges for students on January 22 inaugurated Khattar

झज्जर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज घोषणा की कि अगले साल 22 जनवरी को छात्राओं के लिए 22 कालेजों का शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने जिले के नवसृजित बादली अनुमंडल में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी 2017 को राज्य में लडकियों के लिए 22 कालेजों का शिलान्यास किया जाएगा।
खट्टर ने बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें फारूखनगर से चरखी दादरी तक रेल लाइन, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कुंडली..मानेसर..पलवल के बीच 20 किलोमीटर लंबी एक्सपे्रसवे शामिल हैं।
इसके साथ ही क्षेत्र में एक हेलीपैड बनाया जाएगा और दो गांवों में पांच पांच मेगावाट के सौर उर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। 
केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना नदी से हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों को अगले दो वर्षों में पानी की आपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ रूपए की एक योजना बनायी गयी है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सतलुज..यमुना..लिंक नहर के निर्माण के लिए जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.