ससुराल वालों के उत्पीडऩ से तंग 19 वर्षीय लडक़ी ने खुदकुशी की

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 04:29:33 AM
19-year-old tight harassment laws Ldkhi committed suicide

नई दिल्ली। संगीत रियल्टी कार्यक्रम के एक पूर्व प्रतिभागी के छोटे भाई से शादी करने वाली 19 वर्षीय एक लडक़ी ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भरत नगर इलाके में अपने पति के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लडक़ी ने ऐसा शादी का विरोध कर रहे अपने ससुराल वालों के उत्पीडऩ से आजिज आकर किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवांगी के रूप में पहचान की गयी पीडि़ता ने गायक तरूण सागर के छोटे भाई विपिन सागर से दो महीने पहले शादी की थी। दोनों ने विपिन के माता-पिता की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। 
उन्होंने बताया कि उन्होंने अदालत में शादी की थी और विपिन के परिवार को यह स्वीकार नहीं था। वे विपिन के पिता के घर के सामने एक घर में रह रहे थे।
विपिन के परिवार वालों ने दहेज के लिए शिवांगी का उत्पीडऩ किया और साथ ही उनकी इच्छा के खिलाफ शादी करने पर उसका अपमान किया। उत्पीडऩ से आजिज आकर 19 वर्षीय लडक़ी ने कल रात ‘दुपट्टे’ से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। 
शिवांगी के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों और पति ने दहेज की खातिर उसका शारीरिक उत्पीडऩ किया और वह परेशान थी। 
मामले की एसडीएम जांच का भी आदेश दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.