कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में 15 की मौत, 20 घायल

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 11:55:47 PM
15 killed in road accident in Karnataka, 20 injured

कर्नाटक। एक ट्रक ने चित्रदुर्ग से 60 किलोमीटर दूर स्थित रामपुरा में मजदूरों को लेकर जा रहे दो ऑटोरिक्शा तथा एक वैन में टक्कर मार दी जिससे 15 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने कहा कि ट्रक का टायर फटने के कारण पहले उसने ऑटोरिक्शा में टक्कर मारी और फिर एक वैन तथा एक अन्य ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में आठ पुरष और सात महिलाओं की मौत हो गयी। ये सभी उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के रहने वाले थे और ऑटोरिक्शा में सवार थे।

घायलों में से सात वैन में सवार थे और बाकी लोग ऑटोरिक्शा में थे। घायलों को बेल्लारी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.