जलपाईगुड़ी जिले में 117 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2017 08:24:14 AM
117 kg ganja seized in Jalpaiguri district, two arrested

जलपाईगुड़ी। जिले के मोयनागुड़ी में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 117 किलो गांजा जब्त किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुखबिरी मिलने पर पुलिस और उत्पाद शुल्क विभाग के कर्मचारियों ने कल रात गुवाहाटी से आ रहे एक ट्रक को रोका और इन दोनों को गिरफ्तार किया।

इनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है।

बाद में दोनों ने खुलासा किया कि इस ट्रक को उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद ले जाया जा रहा था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.