11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 06:30:01 AM
11 Maoists surrender

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के बेनूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओंगनार गांव में आयोजित पुलिस मित्र कार्यक्रम के दौरान 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों नेमचंद गावड़े, रामसिंह पोटाई, गिलुराम पोटाई, सोनू गावड़े, मंगल सिंह कोर्राम, भोलु राम पोटाई, धनसिंह वड्डे, घसिया पोटाई और सुदू राम सलाम के सिर पर ईनाम है। वहीं जमरू राम पोटाई और सुमिता कावड़े के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पिछले लगभग 15 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा उनके खिलाफ आगजनी, मार्ग अवरूद्ध करने, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस दल पर हमला करने समेत कई मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की राज्य शासन की नीति के तहत मदद की जाएगी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.