उत्तर भारत में घना कोहरा, 107 ट्रेनें लेट

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 02:33:02 PM
107 trains are running late due to fog

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से 107 रेलगाडिय़ां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार को रद्द कर दिया गया। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया घने कोहरे की वजह से 107 रेलगाडिय़ां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 24 घंटे की देरी से चल रही है, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से चल रही है, 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 16 घंटे और 12401 मगध एक्सप्रेस 24 घंटे की देरी की चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ने शुक्रवार को 32 रेलगाडिय़ों के समय में बदलाव किया है। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन करने वाले दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली से किसी भी उड़ान सेवा को रद्द नहीं किया गया।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.