जानिए वैजाइना से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जिनसे है आप अबतक अनजान

Samachar Jagat | Thursday, 13 Oct 2016 05:44:02 PM
Vagina Know that you meet certain things yet unknown

महिलाओं के शरीर में स्थित सभी अंगो में वैजाइना एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। वैजाइना महिलाओं का वह अगं है जिसे सेक्स के लिए या फिर बेबी बर्थ के लिए ही जाना जाता है। लेकिन इससे जुड़ी कई ऐसी बातें भी है जिनसे आप अबतक अनजान है। वैजाइना से जुड़ी ऐसी कई बाते है जिन्हें जानना जरुरी है।

स्वंय महिलाओं की बात करें तो अधिकांश महिलाओं को भी अपने शारीरिक अंगो के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं होती है। वैजाइना से जुड़ी बातें समझना और सीखना बेहद आवश्यक है ताकि आपकों अपनी बॉडी के बारे में सही से जानकारी हों। 

क्लाइटॉरिस पर लगभग 8000 तंत्रिकाएं समाप्त होती हैं। दूसरी ओर पुरुषों के पेनिस लिंग में 4000 तंत्रिकाएं होती हैं। यही कारण है कि यह भाग महिलाओं के शरीर में वासना को उत्तेजित करने वाला सबसे संवेदनशील भाग होता है।

एलर्जी से परेशान हैं तो पहनें पेपर ज्वैलरी

वजाइना में एक प्राकृतिक लुब्रीकेंट (स्नेहक) उपस्थित होता है जिसे स्कुआलेन कहा जाता है। यही पदार्थ शार्क के लिवर में भी पाया जाता है।

अक्सर इस बात को लेकर सभी में एक गलतफहमी होती है कि  जब कोई महिला अधिक सेक्स करती है तो वजाइना का लचीलापन कम हो जाता है, लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है। सेक्स करने से इसके आकर में कोई परिवर्तन नहीं होता है, यह पुन: अपने पहले आकार में वापस आ जाता है।  आपको बता दे कि वजाइना का लचीलापन केवल बच्चे के जन्म के समय खो जाता है।

वजाइना में कोई भी चीज़ जम  नहीं सकती। यदि आप ऐसा सोचते हैं कि आपको महिला के गर्भाशय में पुराने टैम्पून आदि मिलेंगे तो आप बिल्कुल गलत सोचते है। सर्विक्स (गर्भाशय की ग्रीवा) से स्पर्म (शुक्राणु) के अलावा अन्य कोई चीज़ अंदर नहीं जा सकती। 

वजाइना के अंदर का भाग जुराब की तरह होता है जिसका एक सिरा गर्भाशय में खुलता है। एक खोज के अनुसार एक महिला द्वारा एक घंटे के अंदर प्राप्त चरम सीमा की संख्या 134 है जबकि पुरुषों में यह सिर्फ 16 है। चेहरे के समान ही इसमें भी झुर्रियां पड़ती हैं तथा यह लटकने लगता है।

हालाँकि प्युबिक हेयर (जघन क्षेत्र में पाए जाने वाले बाल) मोटे और लंबे होते हैं परन्तु इनकी उम्र अधिक नहीं होती क्योंकि इनका जीवन काल 3 सप्ताह तक का होता है जबकि सिर के बालों का जीवनकाल 7 वर्षों तक का होता है।

कही आप भी सेक्स एडिक्ट तो नही

वजाइना पेनिस को पकड़कर रख सकता है। अत: पुरुषों के लिए यह जानना आवश्यक है कि पुरुषों का लिंग कई घंटों तक वजाइना में फंस कर रह सकता है। विश्वास करें, यह मज़ाक नहीं है। इस स्थिति को “पेनिस केप्टिवुस” कहा जाता है।

यदि आप ऐसा सोचती हैं कि इरेक्शन केवल पुरुषों को होता है तो यह बिलकुल गलत है! वजाइना में भी इरेक्शन होता है तथा संभोग के समय यह 200% तक फ़ैल जाता है।

क्या आप जानते हैं कि महिलाओं का वजाइना बाहर आ सकता है और पैरो के बीच लटक सकता है। इस स्थिति को “पेल्विक प्रोलेप्स” कहा जाता है लेकिन  इसे ठीक किया जा सकता है।

एक बार एक डॉक्टर ने एक महिला के वजाइना से आलू बाहर निकाला जिसमें से अंकुर फूटने लगे थे। उस महिला ने बताया कि ऐसा करने की सलाह उसे उसकी मां ने दी थी ताकि गर्भवती होने से बचा जा सके।  तो इस बात से आप इस बात का अंदाजा लगा लें कि इस बारे  में जानकारी होना कितना ज़रूरी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.