पुराने गहने साफ करने के लिए आजमाएं

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 11:30:37 AM
Try to clean vintage jewelry

सोने के गहने किस के घर में नहीं मिलेंगे। महिलायों को जितना प्यार अपने गहनों से होता है उतना शायद किसी से नहीं होता है। यह नहीं बहुत सी महिलाएं गहनों को रोज पहनना पसंद करती हैं।

नियमित रुप से गहनों का इस्तेमाल करने पर उसमें मैल और गंदगी जमा होने लगती है जिससे हमारे बेश कीमती गहनों की चमक मंद पडऩे लगती है। ज्यादातर महिलाएं अपने गहनों को चमकाने के लिए उसे सोनार के पास ले जाती हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने कीमती गहनों को घर पर ही चमका लें। 

आप हमेशा अपने घर में पड़े गहनो को लेकर परेशान रहते होंगे कि इसकी चमक जो लेते समय ती वो कहीं फींकी सी पड़ गई। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बताएंगे उसको फिर से नया जैसा कैसे बनायें।

1. डिश-वाशिंग  पाउडर एक कटोरे में गुनगुना पानी लें इसमें डिश-वाशिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें सोने के गहने थोड़ी देर के लिए डाल दें। इसके बाद एक टूथब्रश से गन्दगी को रगड़ कर साफ करें और साफ पानी से धोएं। सोने के गहने साफ करने का यह सबसे सस्ता और पुराना तरीका है।

2. टूथपेस्ट चांदी के आभूषण को फिर से नया बनाने के लिए सफेद टूथपेस्ट लें। अब इस पेस्ट से चांदी के आभूषणों को रगड़ कर हलका ब्रश करें, इससे चांदी की चमक लौट आएगी। फिर इसे पानी से धो कर साफ कर लें, फिर सूखे कपड़े से इसे अच्छे से सूखा लें।

3. अमोनिया गुनगुने पानी में अमोनिया का पाउडर मिलाएं। इसमें दो मिनट से भी कम समय के लिए अपने गहने भिगो दें। इसके बाद गहनों को ब्रश से अच्छे से साफ करें। जो भी गहने आप अमोनिया पाउडर से साफ कर रहें हैं उसमें कोई मोती या रत्न या जड़ा हो क्योंकि इससे वह रत्न खराब हो जायेगा।

4. नमक गर्म पानी लें इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस घोल में थोड़ी देर तक चांदी के गहनें भिगो कर रख दें। इसके बाद ब्रश से गहनों को अच्छे से रगड़ कर साफ करें और सूखे कपड़े से सा$फ करके रखें।

5. सिल्वर पॉलिश आज कल बाजार में स्लिवर पॉलिश आगयी है जिसे आप घर पर ही अपने चांदी के गहने सा$फ कर सकती हैं। इससे सालों पुराना गहना भी बिलकुल नया सा लगाने लगता है। थोड़ी सिल्वर पॉलिश लें इसे चांदी के गहनों पर लगाएं और अच्छे से रगड़ें। इसके बाद इस कपड़े से साफ करें और पानी से धो दें।

6. एल्यूमीनियम फॉयल एक कटोरा लें अब इसमें चारों तरफ एल्यूमीनियम फॉयल लगा दें। इसके बाद इस कटोरे में चांदी के गहने पर बेकिंग सोडा लगा कर रख दें। इस कटोरे में पानी डालें और तब तक उबालें जब तक चांदी पर लगी सारी गंदगी फॉयल में ना आजाये। इसे तब तक करें जब तक गहने नए जैसे ना लगने लगें। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.