पिंपल्स को दूर करने में टूथपेस्ट करेगा आपकी मदद

Samachar Jagat | Saturday, 28 Jan 2017 12:34:28 PM
toothpaste will help you in removing Pimples

किशोरावस्था के बाद ही किशोरों में फुंसियों ,मुहासे तथा दानो की समस्या उभर आती है।  इस उम्र में सभी सुन्दर दिखना चाहते है। युवाओ में परस्पर एक दूसरे से सुन्दर दिखने की प्रतिस्पर्धा होती है। परन्तु उम्र के इस पड़ाव में शरीर में हार्मोन के बदलाव के कारण मुहासों और दानो की समस्या हो जाती है। इसलिए युवाओ में पिम्पल्स और मुहसो की समस्या परेशानी का कारण बन जाती है।

इस समस्या से निबटने के लिए वे कई तरह की दवाइयो का इस्तेमाल करते है परन्तु परेशानी की बात तब होती है के अगर मुहासे हट भी जाते है तो उनके निशान रह जाते है। जिससे चेहरे की चमक कम हो जाती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए युवा बहुत सारा धन भी खर्च कर देते है। परन्तु कुछ घरेलु नुस्खे अपनाकर भी हम इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।

सर्दियों में स्कॉर्फ के विशेष उपयोग से दिखे और भी खूबसूरत  

-टूथपेस्ट का इस्तेमाल सभी  के घरो में होता है  , रात को सोने से पहले पिम्पल के ऊपर टूथपेस्ट लगाकर  सो जाये  इससे जल्दी ही पिम्पल्स मिट जायेंगे। 

- बेकिंग सोडा को पानी के साथ पिम्पल्स पर लगा ले , इस से आपके चेहरे के रोम छिद्र खुल जायेंगे और पिम्पल्स भी  मिट जायेंगे। यह आपके चेहरे की चमक  बढ़ाने  में भी सहायक है। 

-संतरे में उपस्थित विटामिन c चेहरे के लिए बहुत लाभदायक होता है।  इसलिए संतरे के छिलके को सुखा ले और सूखने के पश्चात इसे पीसकर पाउडर बना ले।  इस पाउडर का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर 10 से 20 मिनिट तक अपने चहरे पर रखे फिर धो ले।

- गुलाब जल  में मुल्तानी मिट्टी व चंदन के पाउडर को  मिला ले अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले तथा सूखने तक रखे फिर सामान्य पानी से धो ले परंतु ध्यान रखे के इसे ज्यादा देर तक चेहरे पर न रखे इस से चेहरे पर झुर्रिया पड़ सकती है।  सप्ताह में एक बार इसे चेहरे पर जरूर लगाए।

इन आसान तरीकों को अपनाकर विंटर में बढ़ाए अपनी खूबसूरती  

- निम्बू  भी चेहरे पर लगा सकते है। निम्बू से चेहरे के दाग कम  हो जाते है  और चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है। 

-ओट्स को शहद और नींबू में मिलाकर चेहरे पर मालिश करे ये आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

ये कुछ  आसान से घरेलु नुश्खे अपनाकर आप अपनी पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पा  सकते है।  साथ ही बेदाग और खूबसूरत चेहरा पा  सकते है।

सोर्स –गूगल

इंफेक्शन का कॉलेज कनेक्शन : यह प्यार मरीज न बना दे

विदेशों में भी बढ़ रही है शाकाहारियों की संख्या

संकीर्ण मानसिकता वाला बना सकता है फेसबुक: अध्ययन 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.