खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय 

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2017 04:57:12 PM
These remedies to get rid of snoring

इन्टरनेट डेस्क। क्या आप की नींद भी आपके पार्टनर की खर्राटों की वजह से खराब होती है। या फिर ऐसा होता है कि आप रात भर ठीक से सो नहीं पाते है। खर्राटों का सीधा संबंध बढ़ते वजन से होता है।

चाहे आपका वजह कुछ किलो ही ज्यादा हो। लेकिन गले के नजदीक के टिशू वायुमार्ग को अवरूद्ध कर देते है। जिसकी वजह से हवा को परेशानी होती है और खर्राटे आने लगते हैं। 

  • जहां तक सम्भव हो सीधे पीठ के बल सोएं। पीठ के बल सोने से वायुमार्ग में कोई रूकावट नहीं होती है। 
  • सोने से पहले कभी भी शराब का सेवन ना करें। सामान्य नींद लेते समय हमारी मांसपेशियां काफी रिलेक्स्ड रहती है। शराब पीने की वजह से वह अधिक रिलेक्स्ड हो जाती है। जिसकी वजह से भी खर्राटे आते हैं। 
  • जहां तक हो सके सिगरेट से दूर रहना चाहिए। क्योंकि सिगरेट के धुएं की वजह से नाक और कंठ की परत में जलन होने लगती है जिससे उस परत में सूजन आ जाती है और जुकाम हो जाता है। इसकी वजह से नाक से सांस लेने में काफी परेशानी होती है और खर्राटे आने शुरू हो जाते है। 
  • जहां तक सम्भव हो सांस नाक से ही ले। मुंह से कभी ना ले। अगर किसी ऐलर्जी की वजह से आपकी नाक जाम हो गई है तो नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करें।


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.