हॉट शावर के होते हैं कई नुकसान

Samachar Jagat | Thursday, 01 Jun 2017 09:39:58 PM
There are many losses of hot shower

अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाना ही पसंद करते हैं फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी। पुरुषों के लिये कोल्ड शॉवर ही सबसे अधिक फायदेमंद होता है। तो आइये जानते हैं हॉट शावर लेने के नुकसान:

  • गर्म पानी से स्पर्म को‍शिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। स्पर्म कोशिकाएं गर्माहट सहन नहीं कर पाती हैं। इसलिए पुरुषों को हॉट शॉवर की जगह कोल्ड शॉवर ही लेना चाहिए।
  • गर्म पानी से नहाने से दिल की सेहत को खतरा रहता है। ठंडे मौसम में गर्म पानी से नहाने से कार्डिएक का खतरा भी बना रहता है।
  • गर्म पानी का असर त्वचा के मॉइश्चर पर भी पड़ता है। इससे त्वचा खुश्क, फटी हुई और डैमेज हो जाती है।
  • हॉट शावर लेने से हार्ट प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। हॉट शॉवर लेने से ब्लड प्रेशर के स्तर में अचानक बदलाव आने की संभावना रहती है। गर्म पानी से नहाने की वजह से दिल में रक्तप्रवाह होने में दिक्कत आती है। 
  • कुछ लोगों को हॉट शॉवर लेने से चक्कर आने की भी शिकायत हो सकती है। रक्तचाप के स्तर में बदलाव आने की वजह से कभी-कभी चक्क‍र भी आ सकते हैं।


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.