सुबह जल्दी उठने के कई फायदे

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 10:34:46 AM
The many advantages of getting up early in the morning

हम सभी जानते हैं कि सुबह जल्दी उठने के तमाम फायदे हैं जल्दी उठने से आदमी, स्वस्थ धनी, और बुद्धिमान होता है। लेकिन क्या ऐसा हो पाता है जी हां सुबह जल्दी उठना अपने आप में एक भारी काम लगता है। शेड्यूल के हिसाब से अपने को ढ़ालते हुए अपने रोजाना उठने के समय से एक या दो घंटे पहले उठना आसानी से नहीं हो पाता है और इसमें दिक्कतें पेश आती हैं। 

लेकिन सच्चाई ये है कि सुबह जल्दी उठने से के कई फायदे हैं ये आपकी शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है और आपको जीवन में अधित उत्पादक और सफल बनाता है।
सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म सेट करें ये आपकी सहायता करेगा।

 आगे की योजना बनायें और सुबह जल्दी उठने की योजना वास्तविक दिन से करीब एक सप्ताह पहले बनाएं। यह खासतौर पर बच्चों को स्कूल टाइम से भेजने में सहायक हो सकता है।

दिन ब दिन रोजाना उठने के समय से 10-15 मिनट पहले जागने की कोशिश करें यह प्रैक्टिस आपको आसानी से नए समय के साथ समायोजित करने में सहायक होगी।

 अगर अलार्म क्लॉक से भी आपको जल्दी उठने में दिक्कत पेश आ रही है तो कोशिश करें जो सदस्य सुबह जल्दी उठते हैं उनसे उठाने के लिए बोल सकते हैं।

 नियमित रूप से सोने के लिए एक रेगुलर समय सेट करें यहां तक कि सप्ताहांत या छुट्टी के दिन भी ये आदत आपको सुबह जल्दी उठने में खासी मदद करेगी।

 आप पर्याप्त नींद लें ताकि आप रिफ्रेश महसूस कर सकें, रोज करीब 7-8 घंटे की नींद लेना ठीक माना जाता है ऐसा करके आपको सुबह जल्दी उठने में अलकस नहीं लगेगा। 

सुबह जल्दी उठना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदे मंद है शोध से पता चलता है कि सुबह जल्दी उठने वाले आम तौर पर अधिक सक्रिय और अधिक उत्पादक होते हैं।

 अध्ययनों से यह भी पता लगा है कि सुबह जल्दी उठने वाले 
लोग वास्तव में रात में जागने वालों की तुलना में जीवन में ज्यादा खुश रहते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.