त्वचा में लाते है चमक ये 5 प्रकार के तेल

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 10:44:24 AM
The 5 types of skin brings gloss oil

तेल हमारी त्वचा में चमक बरकरार रखने और उसे हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जोजोबा और कैंलेंडुला के सत्व वाले तेल आपकी त्वचा पर न केवल चमत्कारी असर दिखाते हैं बल्कि इसे कई समस्याओं से निजात भी दिलाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं त्वचा के लिए जरूरी तेलों से जुड़ी इन 5 तेलों के बारे में-

जोजोबा तेल त्वचा को ज्यादा तेलीय और रूखा होने से बचाता है। जीवाणु रोधी गुण होने के कारण यह त्वचा की जलन और खुजली को भी दूर करता है। यह त्वचा में नमी बरकरार रखता है, जिससे खुजली और रूखापन नहीं होता। यह एक्जिमा को रोकने में मददगार साबित होता है। 

कैलेंडुला का तेल त्वचा पर प्रभावी रूप से असर कर इसे स्वस्थ रखता है। यह त्वचा में चमक भी लाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ता है और सूजन भी कम करता है। 

लैवेंडर का तेल सुकून पहुंचाने के साथ ही बढिय़ा नींद लाने में कारगर होता है। यह जीवाणुरोधी गुणों वाला होने के कारण बालों से संबंधित कई समस्याओं से निजात दिलाता है। यह रूसी को खत्म कर बालों का झडऩा रोकता है।
कैमोमाइल तेल त्वचा को कोमल और स्वस्थ रखता है। 

यह एक्जिमा, घाव, अल्सर, जल जाने पर, त्वचा में जलन या खुजली होने प्राकृतिक उपचार के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसे निपल की त्वचा फट जाने पर या बच्चों को डायपर पहनने के कारण हो जाने वाले रैशेज या दोनों पर भी लगाया जा सकता है। यह माहवारी के दौरान शरीर में होने वाली ऐंठन या दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। 

यूकेलिप्टस (नीलगिरी) का तेल आपको बीमार कर देने वाले सूक्ष्म-जीवाणुओं और शरीर से हानिकारक पदार्थो को हटाने में कारगर है। यूकेलिप्टस का तेल अस्थमा, ब्रोकाइट्स, निमोनिया, तपेदिक जैसी बीमारियों के इलाज में भी प्रभावकारी असर दिखाता है। यूकेलिप्टस के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, इसलिए यह जल जाने, कट जाने, घाव, खरोंच होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

महत्वपूर्ण तथ्य : इन तेलों को किसी भी पतले तेल में मिलाकर ही प्रयोग करें, क्योंकि विशुद्ध रूप में इन तेलों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर लालिमा पडऩे या जलन होने की आशंका रहती है।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.