आयुर्वेद के जरिये करे सफल इलाज 

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 10:44:14 AM
Successful treatment in Ayurveda

आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी इलाज प्रणाली हैं। आयुर्वेद का मतलब है लंबी आयु तक जीना। आयुर्वेद चिकित्सा को भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद चिकित्सा न सिर्फ लंबे समय तक आराम पहुंचाती है बल्कि स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद करती है। ऐसा माना जाता है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा में एलोपैथी दवाईयों की भांति कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ते। आइए जानें आयुर्वेदिक चिकित्सा  और इसकी इलाज प्रणाली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

कब महिलाएं नहीं लेती सेक्स में रुचि? 
आयुर्वेद के तहत व्यक्ति में पाए जाने वाले दोषों को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जाते हैं जिससे वह दीर्ध समय तक बीमारियों की चपेट से बचा रहे।
आयुर्वेदिक चिकित्सा गुणों से भरपूर है। स्वस्थ लंबे जीवनकाल के लिए इसमें जड़ी-बूटियों की मदद से इलाज किया जाता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा के कई लाभ है। यह शरीर और दिमाग को तंदरूस्त रखने में मदद करता है।
आयुर्वेद से कई भयंकर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
इसकी दवा से मसाज, रक्त से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज जैसे निसंतान, जोड़ों का दर्द, रक्त दबाव, पेट की तकलीफें, खतरनाक बीमारियों का आयुर्वेद में सफल इलाज मौजूद है।
Diwali Special : दीपावली के साथ न्याय नही किया फिल्मकारों ने

आयुर्वेद में प्रयोग होने वाली दवाएं वनस्पति और पेड़-पौधों की मदद से बनाई जाती हैं। इनमें किसी तरह के कैमीकल का प्रयोग नहीं किया जाता। इसलिए आयुर्वेद को कुदरती इलाज भी कहा जाता है। 
आर्युर्वेद सिर्फ शारीरिक रोग ही नहीं दूर करता बल्कि यह आत्मिक, मानसिक, समाजिक रूप से भी चुस्त -दुरूस्त रखने में मदद करता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा लेने के साथ-साथ सकारात्मक सोच का होना बहुत जरूरी है।
आयुर्वेद में अच्छे स्वास्थ्‍य को बनाए रखने के लिए परम चेतना की भूमिका पर अधिक ध्यान दिया जाता है जिसके लिए ट्रान्सेंडैंटल ध्यान (टीएम) को  प्रोत्साहित किया जाता है।
जैसे हर व्यक्ति का रंग-रूप आकार अलग होता है ऐसे ही उनमें होने वाली बीमारियां भी अलग-अलग रूप की होती है। इसीलिए आयुर्वेद में बाहरी चेतना के बजाय आंतरिक चेतना को अधिक प्रोत्साहित किया जाता है।

किशोर का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

मोबाइल शेक होते ही हरकत में आएगी 'जयपुर पुलिस', लड़कियों को सुरक्षा देगा ये खास 'मोबाइल एप'

तबादले की फरियाद लेकर आई महिला टीचर को मंत्री के सामने घसीटकर निकाला बाहर...Watch PICS



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.