BB Cream से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में आप जरुर जानना चाहेंगे

Samachar Jagat | Thursday, 15 Dec 2016 12:03:06 PM
some things definitely want to know about BB Cream

दुनियाभर में कई ब्यूटी प्रोडेक्ट ब्रांड्स है जो तरह तरह के प्रोडेक्ट रेंज बाजार में पेश करते है। कई प्रोडेक्ट हमारी समझ में जरुर आ जाते है लेकिन वहीं कुछ ऐसे प्रोडेक्ट्स भी है जो हमारी समझ से परे होते है। उनके नाम की संज्ञा ही कुछ इस तरह की होती है, जिन्हें आसानी से समझना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वह कितना ही असरकारक क्यों ना हो उपभोक्ता के मन में शंका जरुर पैदा कर देता है।

आंखों से जानें व्यक्ति के स्वभाव के बारे में

आज ऐसा ही उदाहरण हम आपको बतानें जा रहे है जिसका नाम आपनें ना जानें कितनें लोगों के मुंह से सुना होगा लेकिन उसका मतलब क्या होता है ये शायद ही किसी को पता हो। आजकल पार्लर में या किसी भी सौंदर्य प्रसाधन दुकान पर बीबी क्रीम लिखें हुए उत्पाद दिखाई देते है। लेकिन आपनें कभी इसका सही मतलब जाननें की कोशिश की है। हमें मालूम है आपका जवाब ना ही होगा। तो चलिए आज इस पर गहराई से चर्चा हो जाए।

बीबी क्रिम को बनानें वाला अर्थात वह देश जिसनें हमें बीबी क्रीम की सौगात दी है वह है जर्मनी। जहां अक्सर इसका इस्तेमाल फेशियल, सर्जरी और पील के बाद स्किन को सुरक्षित रखनें के लिए किया जाता था। अगर इसके फुल नेम  से वाकिफ करवाएं तो इसका कोई स्थाई नाम नहीं है इसे ब्लेमिश बेस, ब्लेमिश बाम, ब्यूटी बाम जैसे नामों से इसे पहचाना जाता है।

आइए चलते हैं जयपुर की फेमस फूड शॉप्स पर

क्यों किया जाता है इसका इस्तेमाल-

बीबी क्रीम आज के दौर में मेकअप किट का एक अहम हिस्सा बनी हुई है। इसका कारण है इसमें पाए जानें वाले स्पेशल गुण। जो कि फेशियल कॉस्मैटिक उत्पाद सीरम, मॉश्चराइजर, प्राइमर, फाउंडेशन और स्किन सनब्लॉक जैसे प्रोडेक्ट को रिप्लेस करती है। यह त्वचा के दाग धब्बें को छुपानें के साथ ही एक अलग निखार लानें का काम भी करती है।

किस उम्र में करें इस्तेमाल-

इसका इस्तेमाल अधिकतर स्पेशल फंक्शन, पार्टिंज में किए जानें वाले मेकअप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल 20 से अधिक उम्र के लोगों को करना चाहिए।

शादी में क्यों लगाई जाती है हल्दी, जानिए

खरीदनें जा रहे है लिपस्टिक तो एक नजर डालें इस खबर पर

New Year 2017 : नए साल की छुट्टियों और त्योहारों पर डालें एक नजर



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.