Come Back :- पुराने फैशन का आया जमाना

Samachar Jagat | Thursday, 29 Dec 2016 04:10:25 PM
old fashion again come back with recreate new fashion

इन्टरनेट डेस्क। तेजी से बदलते फैशन में फिर से पुराने फैशन को रिक्रिएट करके नए अंदाज़ में लाया जा रहा हैं। वही इन सर्दियों की बात करे तो बूट कट जींस और 1980 के दशक के फ्लोरल प्रिंट जैसे कई पुराने फैशन ट्रेंड फिर से लौट आए हैं।

धूम्रपान की लत पड़ेगी भारी!

फ्लोई ड्रेस : पुराने ज़माने का फ्लोई ड्रेसिज का फैशन फिर से लौट आया है। जॉर्जट और सैटिन जॉर्जट की फ्लोई मिडी, मैक्सी, गाउन और इवनिंग ड्रेस जैसे परिधान फिर से लौट आए हैं, जो फैशन रैंप पर भी दिखाई दे रहे हैं और गर्ल्स भी पार्टी में पहनती नज़र आ रही हैं। गर्ल्स अपने आपको फ्री रखने के लिए डेनिम कम गाउन्स, पेंट्स, पलाज़ो को ज्यादा पसंद कर रही हैं। यह दिखने में बिलकुल फंकी लुक देता हैं। 

OMG!....इससे भी होती है मोटी बुद्धि!

प्रिंट और पैटर्न :
1980 के दशक के फ्लोरल प्रिंट का फैशन भी दोबारा रैंप पर दिखाई दे रहा है। इन दिनों फ्लोरल प्रिंटेड टॉप, स्कर्ट्स और ड्रेसिज फैशन में फिर लौट आए विक्टोरियन दौर की गवाही दे रहे हैं। गर्ल्स फ्लोरल प्रिंट को अपनी हनीमून किट में शामिल करती नज़र आ रही हैं। 

विंटेज रंग : 
गहरे लाल गुलाबी शेड्स, गहरा नीला और गहरा हरा, काला रंग जैसे विंटेज रंगों का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

डॉट प्रिंट :
अगर आप कुछ रेट्रो लुक के लिए तैयार हो रही हैं तो डॉटेड प्रिंट भी बहुत चलन में हैं।  इसमें आप अपने आपको बेहतर दिखा सकती हैं। 

पूर्व नंबर वन टेनिस स्टार इवानोविच ने लिया संन्यास



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.