अब खाये कच्चे केले और बनाये सेहत...

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 12:45:57 PM
Now eaten raw bananas and made healthy

नई दिल्ली। कच्चा केला के ढ़ेरो फायदे  होते है। कच्चा केला पोटैशियम का खजाना होता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है। साथ ही ये शरीर को दिनभर एक्टि‍व भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है। कच्चे केले में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है। कच्चे केले का इस्तेमाल सिर्फ सब्जी और कोफ्ता बनाने में ही किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि आमतौर पर लोगों को इसके फायदों के बारे में पता ही नहीं होता। आइये जानते है, कच्चे केले खाने के फायदे....

गर्मियों में परफेक्ट और कंफर्टेबल लुक के लिए अपनाये खादी...


1. वजन घटाने में मददगार 

अगर आप अपने वजन को घटना चाहती है तो हर रोज एक केला खाने खाये। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने में मददगार होते हैं। 

2.भूख को शांत करने में 

आपको बता दे की कच्चा केला खाने से समय-समय पर भूख नहीं लगती है। कच्चे केले में मौजूद फाइबर्स और दूसरे कई पोषक तत्व भूख को कंट्रोल करने का काम करते हैं।  

3.कब्ज की समस्या 

कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च होते हैं। जोकि आंतों में किसी भी तरह की अशुद्ध‍ि को जमने नहीं देते. ऐसे में अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो कच्चा केला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। 

आईलाइनर लगाने का सही तरीका

4. मधुमेह में मददगार 

कच्चे केले डायबिटीज कंट्रोल करने की अचूक औषधि है। तो अगर आपको डायबिटीज़ की शिकायत है और ये अपने शुरुआती रूप में है तो अभी से कच्चा केला खाना शुरू कर दें। 

5. पाचन क्रिया को मजबूत 

कच्चा केला खाने से पाचक रसों का स्त्रावण बेहतर तरीके से होता है। जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।इसके अलावा कच्चा केला कई तरह के कैंसर से बचाव में भी सहायक है। कच्चे केले में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने में सहायक है और साथ ही ये मूड स्व‍िंग की समस्या में भी फायदेमंद है। 

sourse google

इन वजह से भी खो जाता है चेहरे का ग्लो

आंवले का रस दिलाये खट्टी डकारों में राहत!

नहीं मिल रहा डेंड्रफ से निजात, तो इन चीज़ो का करे इस्तमाल...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.