न्यू इयर में यह मेकअप रहेगा स्पेशल

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2016 02:12:30 PM
new year 2017 special glitter makeup

इन्टरनेट डेस्क। न्यू ईयर 2017 में केवल एक दिन रह गया है सब अपने अपने हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं। हर कोई नए साल के स्वागत के लिए  उत्साहित हैं। कोई फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर जा रहा हैं तो कोई होटल्स में होने वाले गाला डिनर, डीजे पार्टी में भाग ले रहा हैं। वही कई लोगों के अब तक कोई प्लान नहीं बने हैं। ऐसे में गर्ल्स की बात करे जिनकी पार्टी प्लान्स हो चुकी हैं तो वो इस समय अपने  कपडे, मेकअप, एक्सेसरीज पर ध्यान दे रही हैं। गर्ल्स सबसे ज्यादा कंफ्यूज अपने मेकअप को लेकर हो रही हैं,  क्योंकि हर कोई चाहता है नए साल में खास दिखना। तो चलिए हम आपको कुछ मेकअप बताते है जो पार्टी में स्मार्ट लुक के साथ पार्टी लुक भी देगा। 

आपके भी पीठ में दर्द रहता फिर तो.......

ग्लिटर मेकअप
पार्टी में खास दिखना हैं तो इस नए साल की पार्टी में ग्लिटर मेकअप को ट्राय करे। क्योंकि ग्लिटर दिखने में भी चमकदार और यंग लुक देगा। 

ग्लिटरी आंखें
ग्लिटर लाइनर की एक पतली लेयर आंखों पर लगाए। यह आपको ट्रेंडी लुक देगी। आप चाहें तो टेक्सचर शेडो भी अप्लाई कर सकती हैं। 

Count down begins 2017 ......दोस्तों के लिए करे यह खास!

बॉडी शिमर
आप चाहें तो बॉडी शिमर भी ट्राई कर सकती हैं। सिलेब्रिटीज़ इस लुक को अक्सर ट्राई करते हैं। पार्टी गाउन या वनपीस ड्रेस पहनने से पहले गर्दन, पीठ के खुले हिस्सों और पैरों पर शिमर ऑइल लगाएं। इससे आपका लुक स्मार्ट दिखने के साथ हॉट लुक देगा। 

पुरुषो के मुकाबले महिलाओं में जल्दी चढ़ता हैं नशा!

मेटालिक नेल्स
आपने नेल आर्ट तो किया ही होगा लेकिन क्या कभी अपने ग्लिटर नेल आर्ट को अपने नेल्स पर अपनाया हैं क्या? अगर नहीं तो इस नए साल की पार्टी में क्यों ना ग्लिटर नेल आर्ट करे। यह सीजन का हॉटेस्ट ट्रेंड हैं जिसे बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी अपना रही हैं। 

Winters- पार्टी सीजन में यूँ दे glamrous look

ग्लिटर पाउट
अपने खूबसूरत और नाजुक होठों को शिमर लुक से ओर खूबसूरत बनाएं। ध्यार रखें हर चीज में ग्लिटर यूज़ करने का मतलब यह नहीं हैं कि आप ओवर द टॉप नजर आएं। अपनी पसंद के लिप कलर की ग्लॉज़ी लिपस्टिक लगाएं और फिर इस पर ग्लिटर टच दें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.