घर पर कभी ना करें वैक्स, झेलनी पड़ सकती है ये परेशानियां

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 01:24:02 PM
Never Wax at Home These troubles can be difficult

अक्सर लड़कियां वैक्स जैसी चीजों को करनें के लिए पार्लर का सहारा ना लेकर इन्हें घर पर करना ज्यादा पसंद करती है। लेकिन क्या आपको पता है घर पर वैक्स करना कितना सुरक्षित रहता है। शेविंग करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक बन सकती है। अगर आप घर पर वैक्स या शेविंग जैसी आदतें अपनाते है तो इन बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते है कुछ ऐसी ही गलतियों और उनके उपायो के बारे में जिन्हें अपनाकर आप सुरक्षित रह सकती है।

= अपनी त्वचा पर इस्तेमाल किए जाने वाले रेजर किसी दूसरे द्दारा इस्तेमाल किया हुआ नहीं होना चाहिए। ध्यान दें कि रेजर प्लास्टिक का नहीं होना चाहिए। बाजार में इन  दिनो दो प्रकार के रेजर उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक आम रेजर। इलेक्ट्रनिक रेजर  आरामदायक तो होते हैं, लेकिन उनमें भी खतरा बना रहता है।

= मौसम के मुताबिक आपको वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर गर्मी है तो कोल्ड सर्दी है तो हॉट वेक्स। इससे भी काफी फर्क पड़ता है।

= कभी भी शॉवर लेने से पहले हेयर रिमूव नहीं करना चाहिए। क्योंकि उस समय त्वचा बिल्कुल ड्राई और कठोर होती है। हमेशा शरीर को गीला करके ही शेविंग करनी चाहिेए।

= इस्तेमाल किए हुए रेजर को दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अपना पर्सनल रेजर ही प्रयोग करें। रेजर दिन प्रतिदिन पुराना  होता जाता है और उसकी धार कम होती जाती है।

= साबुन लगाने से त्वचा खुरदरी हो जाती है, इसलिए शेविंग या वेक्सिंग से पहले फोम का इस्तेमाल करें तो ज्यादा अच्छा है।

= पैर या हाथ को सॉफ्ट करके ही रेजर लगाएं। इससे बाल अच्छे से बाहर निकलते हैं। स्क्रबिंग भी कर सकती हैं।

= बॉडी के सॉफ्ट एरिया पर जहां हमें गुनगुने पानी से पहले साफ करना चाहिए फिर रेजर लगाना चाहिए।

= गलत दिशा में शेविंग आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है। पैरों की शेविंग नीचे से ऊपर होनी चाहिए। ऊपर से नीचे नहीं।

सोर्स - गूगल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.