पुरुष भी रखते हैं महिलाओं के ब्यूटी सेंस पर नजर!

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 10:27:41 AM
Men look at women's beauty senses too!

इन्टरनेट डेस्क। बदलते परिवेश के साथ महिलाओं में भी सुंदर दिखने की ललक बढ़ती जा रही है। एक तरफ तो मेकअप महिलाओं की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, वहीं दूसरी और आजकल उनका मेकअप ही उनकी खूबसूरती की सबसे बड़ी रूकावट भी बन गया है। 

आज के समय के युवक इतने एडवांस हो गए हैं कि अब वो महिलाओं की हर छोटी बड़ी चीज को ध्यान से देखते है। महिलाएं अपनी चेहरे की खामियों को छिपाने के लिए लेती है। लेकिन अब पुरूष इस बात का बड़ा ध्यान रखते है। महिलाओं द्वारा फाउंडेशन का इस्तेमाल अक्सर चेहरे के दाग धब्बों और उनकी खामियों को छिपाने के लिए किया जाता है।

लेकिन अधिकतर को यह पता ही नहीं होता कि कितना फाउंडेशन का यूज करना है। उसी प्रकार से आंखे दिल का आइना मानी जाती है, और अपने पार्टनर की आंखों में आंखे डालकर झांकना हर किसी को पंसद होता है। लेकिन क्या आपको पता है की आपकी आंखों पर गलत तरह से लगा यह ग्लिटर और शिमर आपके पार्टनर के साथ बिता रहे इन प्यार भरे लम्हों पर पानी फेर सकता है।

इसी प्रकार से पुरूष आजकल महिलाओं के पूरे मेकअप को बड़े ध्यान से देखते है। कि आपने फेस पर ब्रॉन्जर गलत तरीके से तो नहीं लगाया है। आपकी स्किन कहीं डाई तो नहीं है और आपके दांत पीले तो नहीं है। अगर ऐसा है ये बातें आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है और आपकी छवि गलत बन सकती है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.