लेट नाईट खाना खाने से हो सकती हैं कई परेशानियां

Samachar Jagat | Saturday, 03 Jun 2017 09:21:26 PM
Late Night Can Eat Many Troubles

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं बचा है इसलिए खाने का कोई सही समय ही नहीं रहा है। अधिकतर सभी लोग लेट नाईट ही खाना खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लेट नाईट खाना खाने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो आइये जानते हैं लेट नाईट खाना खाने के नुकसान:

  • लेट नाईट खाना खाने वाले लोग खाना खाते ही सो जाते हैं, जिससे खाना पचता नहीं और मोटापा बढ़ने लगता है। 
  • अगर आप रात को ज्यादा देर से खाने खाते है तो वह अच्छे से नहीं पचता, जिससे रात को नींद में बाधा आती है और आपको अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है। 
  • देर रात को खाना खाने से नींद काफी लेट आती है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती और स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है।
  • लेट नाईट खाना खाने से वह अच्छे से डाइजेस्ट नहीं होता और शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते है। 
  • रात को देरी से खाना खाने से शरीर में ऐड्रेनलाइन हॉर्मोन का लेवल बढ़ता है, जिससे हाई बीपी की समस्या घेरे रहती है। 


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.