प्यार का इजहार करने से पहले जानिए ये जरूरी बातें

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 04:28:07 PM
Know these essential things before expressing love.

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप हेल्दी रहे, तो जरूरी है आपको यह पता होना कि आपको प्यार का इजहार कब करना है। कई बार लोग बिना सोचे समझे बिना मौका देखे अपने प्यार का इजहार कर देते हैं, जो उनके लिए कई बार उल्टा पड़ जाता है और चीजें बनने की जगह बिगड़ जाती हैं। 

अगर आप भी इस मामले को लेकर कन्फ्यूजन में हैं, तो यह सर्वे आपके सवालों का जवाब है। प्यार का इजहार करने के लिए अगर आप एक से दो सप्ताह का समय लेते हैं तो आपके रिलेशनशिप के हेल्दी होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। वहीं अगर आप ज्यादा समय ले रहे हैं, तो इसका मतलब आप अपने पार्टनर को समझना चाहते हैं और उसके साथ लॉन्ग टर्म चलना चाहते हैं। जानिए इस बारे में क्या कहते हैं बाकी के सर्वे और आंकड़ें।

हाल ही में ब्रिटेन में एक सर्वे किया। इस सर्वे में 60' लोगों ने माना कि अपने पार्टनर को आई लव यू कहने के लिए उनको कम से कम 6 महीने का समय चाहिए। 31' लोगों का कहना था कि वे रिलेशनशिप के तत्काल बाद डेट करना पसंद करेंगे। वहीं 34' का कहना था कि वे एक दूसरे का हाथ पकडऩे में ही 1-2 सप्ताह का समय लेंगे। 27' लोगों का कहना है कि वे अपने पार्टनर के साथ बेड पर जाने के लिए दो सप्ताह का इन्तजार करेंगे तो 23' का मानना था कि इसमें महीना भर का समय लग सकता है।

प्यार का इ$जहार करने के लिए छह महीने का समय बेहद जरूरी है। इतने समय में आप एक दूसरे की आदतें, व्यवहार और दूसरी कई चीजें समझ जाते हैं। इसके बाद आपके लिए आसान हो जाता है कोई निर्णय लेना। यह रिलेशनशिप बाकी रिलेशनशिप से ज्यादा मजबूत भी होता है। सर्वे में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि जो लोग अपने पार्टनर को आई लव यू कहने में छह महीने का समय लेते हैं, उनका रिलेशनिशप हेल्दी रहने के साथ ही भजदगीभर का साथ बन जाता है। 

60 ' लोगों ने माना भी है कि अपने पार्टनर को अपना बेस्ट फ्रेंड कहने में उनको भी कम से कम 6 महीने का समय चाहिए। उनका मानना है कि इतना समय एक-दूसरे को समझने के लिए बेहद जरूरी है। इसमें आपका पार्टनर आपसे बिना किसी कन्फ्यूजन के खुलकर कह पाता है कि हां मैं प्यार करता हूं।

मिलते ही इजहार
31 फीसदी लोग इस समय ऐसे हैं, जो मिलने के 1 से 2 घंटे बाद ही इजहार करना पसंद करते हैं। यही नहीं, वे चाहते हैं कि अगले दिन से ही डेट शुरू कर दी जाए। लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें, तो ऐसी रिलेशनशिप लंबे समय तक नहीं चल पाते। ये जितनी तेजी इस रिलेशनशिप को निभाने में दिखाते हैं, उतनी ही तेजी से वह खत्म भी होते है। सर्वे के मुताबिक, प्यार का इ$जहार जितनी देर से होगा, रिलेशनशिप में उतनी मजबूती आएगी।

एक से दो सप्ताह का समय
प्यार का इजहार करने के लिए अगर आप एक से दो सप्ताह का समय लेते हैं, तो आपकी रिलेशनशिप हेल्दी होने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें, तो आप ज्यादा समय ले रहे हैं, तो इसका मतलब आप अपने पार्टनर को समझना चाहते हैं और उसके साथ लंबे समय तक रहना चाहते हैं।

अगर आप एक से दो सप्ताह में ही प्यार का इ$जहार करने जा रहे हैं, जो भले ही है बहुत जल्दी, लेकिन हंसते हुए करते हैं, तो आप सफल हो सकते हैं।

 सर्वे के मुताबिक, हंसी में इ$जहार में सफल होने की संभावना करीब 37 प्रतिशत तक होती है। वहीं, 34' लोगों जो एक-दूसरे का हाथ पकडऩे में ही 1-2 सप्ताह का समय लेते हैं, उनका रिश्ता भी हेल्दी रहता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.