गंजा होने से बचना है तो काफी है एक आलू, जाने ?

Samachar Jagat | Friday, 28 Oct 2016 09:34:13 AM
know the Easy Home made tips to stop hair fall and baldness

गंजापन, केशाभाव या बालों का झड़ना हल्के से लेकर सिर के पूरी तरह गंजा होने तक का हो सकता है। सामान्यतः हमारे लगभग 50 से 100 बाल हर दिन टूटते-झड़ते हैं। यदि इससे ज्यादा बाल झड़ते हैं, तो यह गंजेपन का विषय हो सकता है। यह भी देखा जा सकता है कि बाल पतले होने लगते है और एक या अधिक जगह पर गंजापन आ जाता है। बाल गिरने के कई अलग-अलग कारण होते है। 
आज के समय में बालों की ग्रोथ रूकना, हेयर फॉल और डैंड्रफ आम प्रॉब्लम हो चुकी है। लोग इन्हें दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन उपायों को करने में खर्चा भी काफी ज्यादा आता है। लेकिन अगर बालों के लिए रोजाना कुछ घरेलू उपाय किए जाएं तो ये प्रोब्लम सॉल्व हो सकती है। इन उपायों को करने में खर्च भी 5 रूपए से कम का आएगा। हम आपको बता रहे हैं ऐसे 15 घरेलू उपायों के बारे...

- 2 चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच खट्टा दही और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर उससें मसाज करें। इसके 30 मिनट बाद बाल धो लें। इससे बाल मजबूत और चमकदार होंगे।
- एक चम्मच ऐलोवेरा जेल को रोज बालों और स्कल्प पर लगाएं। 1 घंटे बाद धो लें। इससे डैंड्रफ और बाल झडऩे की समस्या दूर होगी।
- रोज 2 नींबू के रस से बालों और स्कल्प पर मसाज करें। इससें डैंड्रफ और बाल झडऩे की समस्या कंट्रोल होगी।
- 2 चम्मच मेथी दानों को रात में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें पीसकर बालों पर लगाएं। इससे बाल काले, घने और मुलायम बनेंगे।
- रोज 2 चम्मच गाजर का रस बालों और स्कल्प पर लगाएं। इससे बाल चमकदार होने समेत उनका झडऩा भी बंद होगा।
- दो-दो चम्मच दूध और शहद को मिला लें। इससे रोज हल्की मसाज करें। इसके एक घंटे बाद नहा लें। इससे बाल काले, घने और मुलायम होंगे।
- 2 चम्मच लहसुन का रस बालों की जड़ों पर लगाएं। इसके घंटे बाद धो लें। इससे डैंड्रफ और बाल झडऩे की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- दो चम्मच प्याज के रस में 1 अंडे की सफेदी मिक्स कर स्कल्प पर मसाज करें। इसके एक घंटे बाद बाल धो लें। बालों झडऩा बंद होकर ग्रोथ उनकी ग्रोथ होगी।
- 2 चम्मच खीरे का रस बालों और स्कल्प पर लगाएं। इससे बाल चमकदार होने समेत बढ़ेंगे भी।
- रोज 2 चम्मच हरा धनिया का पेस्ट बालों की जड़ों पर लगाएं। इससे बाल लंबे, घने और काले होंगे।
- एक चम्मच चुकन्दर और तेल के तेल को मिक्स कर स्कल्प पर लगाएं। इससे बाल काले, घने, मुलायम और चमकदार होंगे।
- 2 से 3 आलू को पीसकर रस को बाल और स्कप्ल पर लगएं। इसके 1 घंटे बाद बाल धो लें। इससे ड्रायनेस कम होगी और बाल हेल्दी बनेंगे।
- एक चम्मच कढ़ी पत्ते के रस में एक चम्मच दही मिक्स कर रोज बालों और स्कल्प पर लगाएं। इससे बाल काले, घरे और मजबूत होंगे।
- एक-एक चम्मच आलू का रस, टमाटर और शहद को मिलाकर स्कल्प पर लगाकर मसाज करें। इससे बाल झडऩा और सफेद होना बंद हो जाएंगे।
- 3 से 4 चम्मच ऑलिव ऑयल को गुनगुना कर बालों पर मसाज करें। इसके बाद टॉवेल को हल्का गर्म करके बालों पर बांध लें। इसके 1 घंटे बाद नहा लें।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.