भारत में इन जगहों पर कपल्स खुलेआम कर सकते हैं रोमांस

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 01:57:26 PM
In India these places couples can openly romance

इंटरनेट डेस्क। भारत एक ऐसा देश है जहां खुलकर रोमांस करना मुश्किल है। शादी के बाद कपल्स के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि वह कौन-सी जगह घूमने के लिए जाएं। वैसे आजकल के युवा पीड़ी भी कुछ कम नहीं है। भारत में आपने कई गार्डन्स में प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े बैठे देखा होगा। 

भारत में लव बर्ड प्यार करने के लिए सुरक्षित जगह ढूढते है जहां उन्हें कोई रिश्तेदार, दोस्त न देख सके। आज हम आपको बताते है भारत की कुछ ऐसी जगह जहां लव बर्ड जाकर खूब रोमांस कर सकते है।


* गोवा


गोवा कपल्स की सबसे पसंदीदा जगह है। जहंा दुनियाभर से कपल्स आते है। यहां बीच के पास रोमांस करने का अलग ही मजा है। यहां जाकर आप अपने पार्टनर के और भी करीब हो जाएगे। यहां फैले बीचेस के पास रोमांस करते हुए अगर आपको कोई देख भी ले तो शायद वो अपने काम से काम रखेगा।


* कुडेल बीच- कर्नाटक


इस बीच का नजारा काफी शांत और मनमोहक है। यहां पर जाकर कपल्स अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते है। यहां का नजारा बहुत लाजवाब है।


* दायरा बुग्याल- उत्तराखंड


यहां घूमने के लिए कई जगह हैं जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते है। उत्तराखंड की पहाडिय़ों पर बसे दायरा बुग्याल की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ खिंचती है। यहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान बीना कोई रिस्क कर सकते है।

* रेवडंडा बीच, महाराष्ट्र


हर साल इस बीच पर कई इवेंट्स का आयोजन किया जाता है,जिसमें हिस्सा लेने के लिए कपल्स दूग-दूर से आते हैं। यहां जाकर आप सुरक्षित महसूस करेंगे। अगर आप यहां रोमांस करते हैं और कोई आपको देख भी ले, तो किसी को फर्क नहीं पड़ेगा।

*  त्रिउंड- हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मैकलेयोड़ से तीन घंटे की चढ़ाई पर बसा है त्रिउंड। सालों-साल यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या बढ़ती जा रही है। रात के अंधेरे में टेंट लगाकर तारों के नीचे अपने पार्टनर की बाहों में समय बिताना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते है।
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.