ब्लड ग्रुप से जाने कैसा है आपका स्वभाव 

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2017 03:18:22 PM
How to go from the blood group is your nature

इन्टरनेट डेस्क। दुनिया में कई प्रकार के लोग होते है। हर व्यक्ति का स्वभाव भी अलग-अलग होता है। उसी प्रकार से प्रत्येक व्यक्ति का ब्लड ग्रुप भी समान नहीं होता है। उसी प्रकार से प्रत्येक व्यक्ति के अंदर की गुण व अवगुणों का पता उसके ब्लड ग्रुप को देखकर लगा सकते है। आइए जाने कि ब्लड ग्रुप से कैसे मालूम कर सकते है कि किसी व्यक्ति में क्या गुण होंगे। 

ओ पॉजिटिव ग्रुप वाले लोग मिलनसार और दूसरों की मदद करने वाले होते है। यह हंसमुख और मस्त स्वभाव के होते है। यह लोग स्वयं को महत्वपूर्ण मानते है। 

ओ नेगेटिव ग्रुप जिन लोगों का होता है वे लोग भी काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इस ग्रुप के लोग दूसरे लोगों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते और अधिकतर आलोचना के शिकार रहते हैं। 

ए पॉजिटिव ग्रुप के लोग काफी बुद्दिमान होते हैं और इनमें एक अच्छी लीडर क्वालिटी होती है। इस ग्रुप के लोगों को बहुत गुस्सा आता है और ये काफी खर्चीले भी होते हैं।

ए नेगेटिव ग्रुप के लोग काफी मेहनती होते हैं और हर काम को करने से पहले योजना बना कर चलते हैं। ए पोजोटिव ग्रुप के लोगों की तरह इन लोगों को भी काफी गुस्सा आता है और ये दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते है।

बी पॉजिटिव ग्रुप के लोग काफी इमोशनली होते हैं और दूसरों के लिए बलिदान भी देने को तैयार रहते हैं। इस ग्रुप के लोगों को भी काफी गुस्सा आता है और ये बेफिजूल पैसे खर्च करते हैं।

बी नेगेटिव ग्रुप के लोग काफी मेहनती होते हैं और हर चीज को पा लेते हैं। इस ग्रुप के लोगों को काफी स्वार्थी कहा जाता है क्योंकि ये दूसरे लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं रखते।

एबी पॉजिटिव ग्रुप के लोग आमतौर पर रिजर्व रहना पसंद करते हैं। इस ग्रुप के लोगों को समझना आसान नहीं होता है। ये जिस बात पर अड़ जाते हैं वहीं करते हैं। ऐसे में वे किसी दूसरे की नहीं सुनते।

एबी नेगेटिव ये लोग बहुत समझदार होते हैं। जिस वजह से ये दूसरे लोगों के मन की बात भी आसानी से समझ लेते हैं। इस ग्रुप के लोगों के काफी दोस्त होते हैं लेकिन ये किसी पर विश्वास नहीं करते और अगर किसी बात पर निर्णय लेते हैं तो उससे पीछे नहीं हटते।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.