रात में की जाने वाली स्नैकिंग से पाएं छुटकारा

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 11:12:15 AM
Get rid of the Night Snacking

नाइटटाइम स्नैकिंग इन दिनों बहुत आम बात है। युवा पीढ़ी इसकी सबसे ज्यादा शिकार है। हालांकि इसमें कोई बुराई है, आपको जब भी भूख लगे, खाना चाहिए। फिर वो दिन हो या रात। लेकिन ऐसा देखा गया है कि रात के समय लोग, स्नैक्स को खाना ज्यादा पसंद करते हैं और वो नुकसान पहुँचाते हैं। वजन बढऩे का सबसे बड़ा कारण भी नाइटटाइम स्नैकिंग  ही पाया गया है।

एक शोध के अनुसार, अगर आप सुबह का नाश्ता सही से नहीं करते हैं तो रात में कभी भी आपको अचानक से भूख लगनी शुरू हो जाती है। इसलिए अपने ब्रेकफास्ट में पौष्टिक आहार लें। फाइबर और कार्बोहाईड्रेट युक्त आहार का सेवन सबसे अच्छा रहता है।

सही से नाश्ता करने भर से आपको पूरे दिन ऊर्जा मिलती रहती है और आप स्वस्थ बने रहते हैं। वरना आको सारा भूख लगेगी और आप कुछ भी उल्टा सीधा खाते रहेगे।

इसके अलावा, रात में सही से डिनर भी करें और खाने के तुंरत बाद न सोएं। अगर आप शाम को बिना खाना खाएं, रात में सो गए तो आपको पक्का भूख लगेगी और फिर आप पेट भरने के लिए कुछ भी खाएंगे, जोकि हेल्दी नहीं होगा।


खाने के बहुत शौकीन या पेटू लोगों को ध्यान में रखना होगा कि वो दिन के अंत में किचेन में ज्यादा न जाएं और खाने-पीने के सामान पर कम से कम नजर डालें। आपको अपना ध्यान इससे हटाना होगा और किसी काम में खुद को मशगूल कर लेना होगा।

लेकिन अगर आप इतने जतन के बाद भी, रात में स्नैक्स खाने से बाज नहीं आते हैं तो अपने लिए हाई कैलोरी वाली कुकीज को न रखें। खाने के लिए कुछ ऐसा रखें जिससे आपका पेट भर जाएं और आपको नींद आ जाएं। साथ ही वो हेल्दी भी हो। जैसे- एक गिलास जूस  आदि।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.