अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाना है तो करे इन भोज्य पदार्थ का सेवन 

Samachar Jagat | Saturday, 29 Oct 2016 12:48:17 PM
Foods that increase Brainpower

हम जानते हैं कि भोजन का प्रभाव शरीर पर पड़ता है पर यह समझने की जरुरत है कि हम जो खाते हैं उसका असर मस्तिष्क की क्रियाशीलता, याददाश्त और तार्किक क्षमता पर भी पड़ता है। मस्तिष्क को ऐसे भोजन की ज़रूरत होती है जो इसकी क्रियाशीलता को बढ़ाए।मानव मस्तिष्क एक शक्तिशाली मशीन की तरह होता है जो सोच, इन्द्रियों और गति को नियंत्रित करता है। इसमें बहुत बड़ी मात्रा में तस्वीरें, शब्द और घटनाएँ संगृहित होती हैं, इसके द्वारा ही शरीर में श्वसन, रक्तसंचार, हार्मोन नियंत्रण जैसे कार्य संचालित कराये जाते हैं। शरीर सो जाता है लेकिन मस्तिस्क तब भी कार्य करता है।

हम सभी आमतौर पर अन्य कार्यों के साथ अपने मस्तिष्क को भी सारा दिन काम पर लगाए रखते हैं। सिर्फ मजदूरों जैसे लोग ही शुद्ध रूप से शारीरिक कार्य करते हैं, पर हम सभी तृतीय श्रेणी से सम्बन्ध रखते हैं, जहां मस्तिष्क का कार्य ही मुख्य होता है। आजकल कंप्यूटर (computer) हमारी जिन्दगीका एक अहम् भाग बन गया है जिसकी मदद से हम ऑनलाइन या ऑफलाइन (online or offline) कार्य कर सकते हैं। हमारे मस्तिष्क को कई चरणों में सुधार की आवश्यकता होती है। अतः ऐसे तरीके भी निश्चित रूप से हैं, जिनकी मदद से हमारे मस्तिष्क की क्षमता काफी ज़्यादा बढ़ जाती है। हम ऐसे ही नुस्खों पर आज विचार विमर्श करने जा रहे हैं जिनकी मदद से हमारे मस्तिष्क की क्षमता का विकास होता है। आपके मस्तिष्क को भी अपनी स्मृति के विकास और सिधार के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

सेज का सेवन

सेज को काफी लम्बे समय से स्मृति शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोगी तत्व के रूप में देखा जाता है। जहां शोधों से पता चलता है कि सेज का मुख्यतः प्रयोग एक ज़रूरी तेल के तौर पर ही किया जाता है, आप अपने खानपान में भी सेज को शामिल अवश्य कर सकते हैं।

ऑयली मछली खायें

मछली में ओमेगा-3 फैट होता है जो मस्तिस्क के लिये उत्तम माना जाता है साथ ही इसमें मस्तिष्क के लिए आवश्यक तत्व ई पी ऐ और डी एच ऐ पाए जाते हैं जो इसकी क्रियाशीलता को बढ़ाते हैं।

स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय – साबुत अनाज लें

शरीर के दूसरे अंगो की तरह मस्तिष्क को भी कार्य करने के लिए शक्ति की ज़रूरत होती है और उसे वह मिलती है विशिष्ट पैटर्न के ग्लूकोज से जो रक्त द्वारा इसमें पहुँचाया जाता है। साबुत अनाज मस्तिष्क की इस ज़रूरत को पूरा करता है।

पेट की एसिडिटी को नियंत्रित और शांत करने के लिए घरेलू उपचार
स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला खाना – टमाटर खायें (Eat tomatoes)

टमाटर में शक्तिशाली एंटीओक्सिडेंट लायकोपेन पाया जाता है जो अल्झाइमर जैसे रोग से बचाता है।

जामुन 

जामुन एकाग्रता में कमी को दूर करता है इसलिये बेहतर स्वास्थ्य के लिए जामुन खाएं।

विटामिन से जीवन शक्ति बढायें 

विटामिन बी, बी12, बी6 आदि अल्झाइमर और स्ट्रोक जैसे रोगों को दूर रखते हैं और प्राणशक्ति को मज़बूत रखते हैं।

कद्दू के बीज का प्रयोग करें 

अपने भोजन में कद्दू का उपयोग करें यह जिंक का एक अच्छा स्त्रोत होता है जो याददाश्त को बढ़ाता है।

विटामिन सी युक्त भोजन लें 

विटामिन सी मानसिक क्रियाशीलता को बढ़ाता है, इससे युक्त भोजन का उपयोग करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.