क्या आप जानते हैं कैंसर के शुरूआती लक्षणों को! 

Samachar Jagat | Friday, 02 Jun 2017 10:49:33 AM
Do you know the early signs of cancer

इन्टरनेट डेस्क। आज जिस तेजी से कैंसर के मरीज बढ़ रहे है। वह काफी चिंता की बात है। अगर इस बीमारी के शुरूआत में ही इस बीमारी का पता चल जाए तो काफी हद तक बीमारी से बचा जा सकता है।

कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हम आपको कैंसर के उन्हीं लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। यह नई जानकारी एक शोध में बताई गई है।

  • अगर जख्म 3 हफ्ते के बाद भी नहीं भरता तो डॉक्टर को दिखाना बहुत ही जरूरी है।
  • अगर मासिक चक्र के बाद भी रक्त स्राव नहीं रुकता है तो महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत है। यह सरवाइकल कैंसर की शुरुआत हो सकता है।
  • वयस्कों का वजन आसानी से नहीं घटता लेकिन अगर आप बिना किसी कोशिश के दुबले होते जा रहे हैं तो जरूर ध्यान देने की बात है। यह कैंसर का संकेत हो सकता है।
  • अगर आपको खाना पचाने में किसी तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर गले में काफी लंबे समय से खराश की समस्या बनी रहती है और खांसने पर खून भी आता है तो सावधानी बरते। जरूरी नहीं है कि यह कैंसर ही हो लेकिन ज्यादा देर तक कफ बना रहे तो सावधानी बरते।
  • हर तरह का दर्द कैंसर की निशानी नहीं होता लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे, तो वह कैंसर भी हो सकता है। जैसे कि सिर में दर्द बने रहने का मतलब यह नहीं कि आपको ब्रेन कैंसर ही है लेकिन डॉक्टर से मिलना जरूरी है। पेट में दर्द अंडाशय का कैंसर हो सकता है।
  • तिल जैसा दिखने वाला हर निशान तिल ही नहीं होता। ऐसे किसी भी निशान के लिए त्वचा पर उभरने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह स्किन कैंसर की शुरुआत हो सकता है।
  • शरीर के किसी भी हिस्से पर अगर गांठ महसूस हो तो उसपर ध्यान दें हालांकि हर गांठ खतरनाक नहीं होती। स्तन में गांठ होना स्तन कैंसर की तरफ इशारा करता है, इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं।


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.