बिना एक्सरसाइज किए घटाएं वजन

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 03:54:27 PM
Decrease Weight Without Exercise

मोटापा एक तरह की बीमारी है और वजन घटाना एक चुनौती। आजकल के लाइफस्टाइल में खुद के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता है तो ऐसे में एक्सरसाइज करके वजन घटाना मुश्किल होता है। तो आज हम आपको कुछ आदतें बताएंगे जिन्हे अपनाकर आप पतले और फिट हो सकते हैं:

1. दिन हर के खाने में थोड़ा गैप रखें। ऐसा ना हो कि आप अपना पेट एक बार में ही भर लें। बल्कि थोड़ा थोड़ा करके खाएं। 
2. दाल और बीन्स का ज्यादा सेवन करें। इससे लो कैलोरी, फाइबर्स और प्रोटीन की मात्रा मिलती है और वजन कम होता है।
3. अपनी नींद को पूरा करें। रोजाना 8-9 घंटे की नींद लें। अगर आप दिन में पर्याप्त नींद लेगे तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
4. मैदा और शुगर वाले रिफाइंड फूड्स के परहेज करें क्योंकि इनके सेवन से शरीर में पानी जमा होता है और वजन बढ़ने लगता है।
5. वाइट राइस की बजाय ब्राउन राइस खाएं। ब्राउन राइस अधिक हैल्थी और कम कैलोरी वाले होते हैं। 
6. नमक का सेवन कम कर दें। इन चीजों के सेवन से शरीर में ज्यादा पानी जमा होता है और वजन बढ़ने लगता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.