दही से करें गिरते व रूखे बालों का उपचार

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 09:46:26 AM
Curd with curd treatments for dry and dry hair

आमतौर पर दही हर घर में मौजूद होती है। कुछ इसे दही भल्ले के रूप में खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे लस्सी के रूप में पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के लिए दिन में एक समय दही का सेवन करना अनिवार्य है। वे दही में चीनी मिलाकर या पकोडि या अन्य नमकीन चीजों को मिलाकर खाना पसंद करते हैं। 

दही में मौजूद प्रोटीन व कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और व्यक्ति को सेहतमंद रखता है। इसके अलावा, दही के प्रोबायोटिक गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का काम करते हैं। इन सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभों के कारण दही का इस्तेमाल चेहरे व बालों की खूबसूरती को निखाने के लिए किया जाता है। कई बडे सैलून में दही को चेहरे व बालों पर लगाए जाने वाले पैक की मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

घुंघराले बालों के लिए 
दही, नारियल तेल और एलोविरा यदि आप अपने रूखे व घुंघराले बालों से परेशान हैं तो यह तरीका आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घुंघराले बालों को संभालना बहुत मुश्किल होता है और अगर आपके बाल लंबे हैं तो चोटी बनाते वक्त हाथ में भी नहीं आते हैं। इन तीनों सामग्रियों को मिलाकर लगाने से आपके बाल नरम और मुलायम हो जाएंगे।

प्रक्रिया: एक साफ कटोरी में 3 बडे चम्मच दही, 2 बडे चम्मच नारियल का तेल और 4 बडे चम्मच एलोविरा लें। अब चम्मच से इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और इसे 15 मिनट तक रहने दें, बाद में शैम्पू करें।

रूखे बालों के लिए
दही, बादाम का तेल और एक अंडे इन तीनों चीजों को मिलाकर बनने वाला लेप बालों को जडों से लेकर नोक तक ठीक करता है। अंडे व बादाम के तेल में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व शुष्क बालों का इलाज करने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। यह लेप आपके बालों को कोमल बनाता है तथा हाइड्रेटेड भी रखता है। इसे 30 मिनट के लिए अपने बालों पर रहने दें तथा बाद में अपने बालों को शैम्पू से धोएं। यह तरीका रूसी से भी निजात दिला सकता है।

गिरते बालों के लिए 
यदि आप गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने बालों की जड़ों को मजबूत करना होगा। मेथी के दानों व दही में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। दही और मेथी के मिश्रण को बनाने के लिए एक ब्लेंडर में कुछ मेथी के दाने डाल कर उन्हें पीस लें। 

अब इन पीसे हुए दानों में दही मिलाकर इसका एक पोस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपनी खोपडी व बालों में लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद अपनी खोपडी की हलके हाथों से मालिश करें। बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का एवं शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह तरीका दो मुंहे बालों से भी छुटकारा दिला सकता है। अच्छे परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराएं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.