म्यूजिक सुनने वाले बच्चे होते ज्यादा समझदार

Samachar Jagat | Monday, 03 Apr 2017 09:17:17 AM
Children listening to music are more intelligent

संगीत केवल मनोरंजन का ही साधन नहीं है बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एक शोध के अनुसार, बच्चों को छोटी उम्र से ही संगीत का प्रशिक्षण देना शुरू कर देना चाहिए। इससे उनमें न केवल संगीत के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होता है बल्कि सीखने की क्षमता भी बेहतर होती है।

यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर लर्निंग एंड ब्रेन साइंसेस की मुख्य लेखिका क्रिस्टीना झाओ के अनुसार, अपने आप में ये पहला ऐसा अध्ययन है जो ये बताता है कि भाषा के अलावा अन्य ध्वनि प्रसंस्करण भी शिशुओं की बोलचाल क्रियातंत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

झाओ के मुताबिक, हम जानते हैं कि शिशु अनुभवों की एक विस्तृत श्रंखला को तेजी से सीखते हैं। ऐसे में संगीत भी एक महत्वपूर्ण अनुभव है, जो बच्चों के मस्तिष्क विकास को प्रभावित कर सकता है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 39 शिशुओं का आकलन किया था। 

इस दौरान उन्होंने शिशुओं को उनके अभिभावकों के साथ 12 से 15 मिनट के संगीत सत्र का अनुभव कराया था। यह शोध अमेरिकी पत्रिका ‘प्रोसीडिंग्स  ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस‘ में प्रकाशित हुआ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.