सूर्य नमस्कार करने के फायदे

Samachar Jagat | Thursday, 06 Apr 2017 11:08:17 AM
Benefits of Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार सभी योगासनों में से सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आप चाहे कोई व्ययाम करें या न करें, पर अगर आप दिन में एक बार भी सूर्य नमस्कार कर लेते हैं, तो समझिये आपके सारे रोग एक-एक कर के खतम हो जाएंगे। यह अकेला अभ्यास ही इंसाना को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। 

सूर्य नमस्कार करने के अनगिनत फायदे हैं। सूर्य नमस्कार करने से मोटापा दूर होता है, मन की एकाग्रता बढ़ती है, शरीर में लचीलापन आता है, पेट ठीक रहता है, सुंदरता में निखार आता है तथा शरीर की खराब मुद्रा भी ठीक हो जाती है। 

सूर्य नमस्कार करते वक्त 12 आसन किये जाते हैं, जिससे शरीर के हर अंग पर असर पड़ता है। सूर्य नमस्कार को सुबह के समय सूरज की ओर मुख कर के ही करना चाहिये क्योंकि सूरज हमें ऊ$र्जा प्रदान करता है।

लचीलापन आता है - सूर्य नमस्कार करने से शरीर में अकडऩ कम हो जाती है और शरीर में लचक पैदा होने लगती है। यह एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है।

वजन कम होता है  -  सूर्य नमस्कार करने से शरीर के हर भाग पर जोर पड़ता है, जिससे वहां की चर्बी धीरे धीरे गलने लगती है। अगर आप मोटे हैं तो सूर्य नमस्कार रोज करें।

शारीरिक मुद्रा में सुधार  -कई लोग झुक कर चलते व बैठते हैं, जिससे उनके शरीर की पूरी बनावट खराब दिखती है। लेनिक सूर्य नमस्कार करने से अंदर से शारीरिक सुधार होने लगता है। इससे शरीर का सारा दर्द भी खतम हो जाता है।

पाचन क्रिया में सुधार  -  सूर्य नमस्कार करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे खाना पचाने वाला रस ज्यादा मात्रा में निकलता है और पेट में छुपी गैस बाहर निकल जाती है, जिससे पेट हमेशा हल्का बना रहता है।

हड्डियां बनाए मजबूत  -  सूरज के सामने सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी जाता है, जिससे खूब सारा कैल्शियम हड्डियों दृारा सोख लिया जाता है।

तनाव दूर होता है 
सूर्य नमस्कार करते वक्त लंबी सांस भरनी चाहिये, जिससे शरीर रिलैक्स हो जाता है। इसे करने से बेचैनी और तनाव दूर होता है तथा दिमाग शांत होता है।

पाइल्स और कब्ज दूर होता है 
आगे की ओर झुकाव करने से कब्ज और पाइल्स की समस्या नहीं होती। यह करने से पेट की पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

अनिंद्रा दूर होती है  
लोगों में अनिंद्रा की समस्या आम हो गई है तो ऐसे मे सूर्य नमस्कार जरुर करना चाहिये। इससे शरीर रिलैक्स हो जाता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है।

ब्लड सर्कुलेशन बढाए
सूर्य नमस्कार करते वक्त आप अपने शरीर के हर हिस्से का प्रयोग करते हैं जिससे आपके शरीर में खून का दौरा तेज हो जाता है। ऐसा होने पर शरीर में पूरे दिन एनर्जी भरी रहती है।

पीरियड्स रेगुलर करे
कई महिलाओं में अनियमित पीरियड्स होते हैं जो कि सूर्य नमस्कार को नियमित रूप से करने से ठीक हो जाता है। यह हार्मोन को भी बैलेंस करता है।

खूबसूरत त्वचा बनाए
इसे नियमित रूप से करने पर शरीर में खून का दौरा तेज होने के साथ पेट भी सही रहता है। साथ ही चेहरे से झुॢरयां मिट जाती हैं।

मन की एकाग्रता बढ़े
योगा करने से आपका शरीर पूरी तरह से फ्री हो जाता है। इसको करने से वात, पित्त और कफ दोष शांत हो जाते हैं। इससे शरीर स्ट्रेस से दूर अध्यात्म की ओर चला जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.