एक भाई ही सिखा सकता है रिश्तों की बारीकी

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Apr 2017 09:51:56 AM
A brother can teach only the details of relationships

अगर आप भी उन लड़कियों में से हैं जो अपने भाई के साथ खेलते-कूदते बड़ी हुई हैं तो वाकई आप बहुत लकी हैं। भाई से बढक़र कुछ हो ही नहीं सकता वो भी तक जब आपके और आपके भाई के बीच उम्र का फासला बहुत अधिक न हो। 

वो आपसे लड़ता है, आपको चिढ़ाता है पर वही आपको भजदगी में आगे बढऩे के लिए उत्साहित भी करता है और बेशुमार प्यार भी करता है। एक भाई ही आपको आपकी असली कीमत समझाता है। पर क्या आप जानती हैं रिलेशनशिप की ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आपको केवल एक भाई ही बता सकता है।

 किसी की गलती को भूल जाना। ये एक ऐसी बात है जो आपको सिर्फ और सिर्फ आपका भाई ही सिखा सकता है। आपके और उसके बीच चाहे जितनी भी गंदी लड़ाई हो जाती हो, आप दोनों एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते होंगे और यही बात रिलेशनशिप में भी लागू होती है।

 आपके भाई ने आपको मुसीबतों का सामना करना तो सिखाया ही होगा। अगर आपको उसकी ये सीख याद है तो आप अपने रिलेशनशिप को हर हाल में संभाल सकती हैं।

 भाई के साथ रहकर आप मर्दों की बहुत सी आदतों को समझने लग जाती हैं। मसलन, उनकी किस बात का क्या मतलब होता है और वो लड़कियों को लेकर क्या और कैसे सोचते हैं।

 लडक़ों को किसी बात के लिए राजी कर पाना वाकई एक मुश्कलि टास्क है। पर भाई के साथ इतने साल बिताने के बाद आपको ये कला आ ही जाती है।

 एक-दूसरे की खुशी में खुश होना, दुख में दुखी होना। रिलेशनशिप को संभालना इसे ही कहते हैं। एक भाई की बहन को ये बहुत अच्छे से आता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.