जानें किस तिथि को क्या नहीं खाना चाहिए

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 05:19:19 PM
what you should not eat what date

आजकल लोगों को ये जानकारी नहीं है कि किस दिन कौनसी चीज खानी चाहिए। शास्त्रों में विशेष तिथियों पर कुछ खास चीजों को खाने से मना किया गया है। अगर इन दिनों में इन चीजों का सेवन किया जाए तो व्यक्ति की संपत्ति, प्रतिष्ठा और आनंद का नाश होता है। आइए आपको बताते हैं किस तिथि को कौनसी चीज नहीं खानी चाहिए....

केदारनाथ में गाय के दूध से होगा बाबा का अभिषेक

प्रतिपदा के दिन पेठा नहीं खाना चाहिए, इससे धन का नाश होता है।

द्वितीया के दिन कटहल नहीं खाना चाहिए।

तृतीया के दिन परवल खाने से मित्र कम होते हैं और शत्रु बढ़ते हैं।

चतुर्थी के दिन मूली नहीं खानी चाहिए, धन की हानि होती है।

पंचमी के दिन बेल का सेवन करने से बिना वजह बदनामी होती है।

षष्ठी के दिन नीम की पत्तीयां नहीं चबानी चाहिए, इससे व्यक्ति को दूसरे जन्म में नीच योनि मिलती है।

सप्तमी को ताड़ के फल नहीं खाने चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इस दिन ये फल खाता है तो उसके शरीर पर रोग अपना बसेरा बनाए रखते हैं और जल्दी ही उसकी मृत्यु हो जाती है।

अष्टमी के दिन पानी वाला नारियल खाने से बुद्धि का नाश होता है।

हिंदू धर्म में नमस्कार करनें का ये है सही तरीका

नवमी के दिन अगर कोई व्यक्ति लौकी खाता है तो उसे गोमांस खाने के समान पाप लगता है।

एकादशी के दिन सेम का सेवन नहीं करना चाहिए।

द्वादशी के दिन साग नहीं खाना चाहिए

त्रयोदशी को बैंगन नहीं खाना चाहिए।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बाउण्ड्री वॉल बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का करें पालन

जानिए! कैसे लगानी चाहिए घर में मनीप्लांट

सर्वेंट क्वार्टर बनवाते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.