जानिए! अंग फड़कने के शुभ-अशुभ फल के बारे में

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 05:10:02 PM
What is good and bad beats to organs

कई बार हमारे शरीर का कोई अंग फड़कने लगता है और बुजुर्ग इससे भविष्य में क्या शुभ और अशुभ परिणाम सामने आएंगे इसके बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि पौराणिक शास्त्रों के अनुसार आपके जीवन में होने वाली घटना का एहसास आपका शरीर आपको पहले से ही करा देता है बस उसे समझना होता है की वो हमे क्या इशारा कर रहा है। आइए आपको बताते हैं किस अंग के फड़कने से क्या फल मिलता है.....

कैंसर जैसे भयानक रोग को जन्म देते हैं ये वास्तुदोष

गरदन की फड़कन :-

अगर आपकी गर्दन फड़क रही है तो समझ लें कि आपके जीवन में खुशहाली, संपन्नता आने वाली है। अगर आप पुरूष हैं और अविवाहित हैं तो आपके किसी सुंदर स्त्री से विवाह होने के योग बन सकते हैं।

कंधा फड़कने का मतलब :-

कंधा अगर फड़कता है तो पहले ये पता लगाना चाहिए कि कौनसा कंधा फड़क रहा है। अगर दाहिना कंधा फड़क रहा है तो समझ लें आपको जल्द ही आपके अधिकार की प्राप्ति होने वाली है और साथ ही आपके साहस में भी बढ़ोतरी होगी। अगर बायां कंधा फड़क रहा है तो यह समझना चाहिए कि आपकी जल्द ही किसी मनोकामना की पूर्ति होने वाली है। अगर आपके दोनों कंधे फड़कें तो समझ लें किसी से झगड़ा होने वाला है।

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

कमर फड़कना-

अगर किसी व्यक्ति के कमर के सीधे हिस्से में कुछ हलचल होती है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको भविष्य में धन लाभ होगा।

पीठ फड़कना-

अगर किसी व्यक्ति की पीठ फड़कती है तो उसे अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.