जानिए! आपकी राशि पर क्या पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 09:37:05 AM
what effect will have Solar Eclipse on your rashi

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2017 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में 26 फरवरी यानी आज देखने को मिलेगा। भारत में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर इसकी शुरूआत होगी और इसकी अवधि रात 10 बजकर एक मिनट तक रहेगी। इस ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा, आइए जानते हैं सूर्यग्रहण से सभी राशियां कैसे होंगी प्रभावित.......

मेष :-

राशि से पांचवें घर में होने वाला यह ग्रहण आपको भ्रम की स्थिति में डालेगा। कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है।

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर

वृष :-

कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबधित कुछ लोगों को दिक्कतें हो सकती है।

मिथुन :-

कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद्दारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोच-विचार कर लिए गए निर्णय ही लाभप्रद होंगे।

कर्क :-

नए कार्यों में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है।

सिंह :-

कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाईयों से मन-मुटाव भी संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा लोग आपसे रूष्ट हो सकते है।

कन्या :-

व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे, दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा।

तुला :-

समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते है। नए कार्यो को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है।

वृश्चिक :-

सोच-समझकर ही कहीं पैसा लगाएं अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते है।

बहुत ही साफ-सुथरा है सिक्किम का ये शहर

धनु :-

घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता है।

मकर :-

कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।

कुंभ :-

जीवन साथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है, दाम्प्त्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते है।

मीन :-

कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है अतः खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आज अवश्य करें ये उपाय

धन की कमी चल रही है तो घर में लगाएं फव्वारा



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.