आज का राशिफल

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 07:00:02 AM
 todays Horoscope

राशियों के आधार पर हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान में क्या घटित हो चुका है और क्या घटित होने वाला है इसके बारे में पता लगाया जा सकता है। प्रत्येक दिन का राशिफल अलग होता है। आइए जानते है आज के राशिफल के बारे में....

मेष :-

मन पर नियंत्रण रखकर कर्तव्यों का पालन करें, परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढालने की कोशिश करें।

जानिए! हनुमान जी को क्यों कहा जाता है पवन पुत्र

वृष :-

इस राशि के जातक पुरानी बातें भूल वर्तमान के साथ समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिती पैदा न होने दें।

मिथुन :-

मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे, विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है।

कर्क :-

आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे, व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं।

सिंह :-

गुणवत्ता एवं बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे, उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे।

कन्या :-

परिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में आप पूर्ण विवके से काम लें, भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला :-

किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक :-

किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा, नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे।

धनु :-

संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा, भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

मकर :-

मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें।

शिवजी का सबसे बड़ा दुश्मन था उनका ये पुत्र

कुंभ :-

आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे, स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा।

मीन :-

नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें, बीती बातों को छोड़ आने वाले कल के बारे में सोचें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! कैसे हिरणी के गर्भ से ऋषि ऋष्यश्रृंग ने लिया जन्म

यात्रा पर जाते समय इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.