सभी राशियों को प्रभावित करेगी मंगल और शुक्र की नजदीकी

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 10:10:32 AM
today rashifal

आज मंगल घनिष्ठा नक्षत्र में, सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में और शुक्र मकर राशि में रहेगा। मंगल और शुक्र के नजदीक आने से इसका प्रभाव आज सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं आज के राशिफल के बारे में.......

मेष : -

मेष राशि के जातकों पर आज काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, सहकर्मी टीमवर्क में मदद करेंगे।

वृष : -

वृष राशि के जातकों को आज रुका हुआ धन वापिस मिलेगा, जांच पड़ताल करके बिजनेस डील फाईनल करें।

अपनी सास का दिल जीतना चाहती हैं तो करें ये उपाय

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातकों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है, नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

कर्क : -

कर्क राशि के जातक अगर सूझ-बूझ से काम करेंगे तो कार्यक्षेत्र में पकड़ बनेगी।

सिंह :-

सिंह राशि के जातक आज फाइनैंस से जुडे़ खास फैसले ले सकते हैं, पुराने पड़े महत्वपूर्ण काम निपटाएंगे।

कन्या : -

कन्या राशि के जातकों का मन आध्यात्म के प्रति आकर्षित होगा, धर्मस्थल की यात्रा होगी।

आयु वृद्धि के लिए दीपक जलाते समय इस दिशा में रखे उसकी 'लौ'

तुला : -

तुला राशि के जातक आज किसी भी क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

वृश्चिक : -

वृश्चिक राशि के जातक रचनात्मक कार्य हेतु प्रयासरत रहेंगे, शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा।

धनु : -

धनु राशि के जातकों को अगर अपने परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता सता रही है तो परिजनों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर : -

मकर राशि के जातक कानूनी समस्या से रूबरू होंगे, सरकारी अधिकारियों से संपर्क होगा।

कुंभ : -

कुंभ राशि के जातकों को आज ऑफिस में अत्यधिक कार्य करना पड़ेगा, भागदौड़ से फायदा मिलेगा।

मीन : -

मीन राशि के जातक आज अनावश्यक खर्च करने से बचें, अपनी जमापूंजी को संचित करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

हर साल मोगली उत्सव देखने के लिए यहां आते हैं पर्यटक

किसी एडवेंचर से कम नहीं है हिमालय के पहाड़ों में ट्रेकिंग करना

पिछले 4000 सालों से शांत पड़ा है ये ज्वालामुखी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.